Rishabh Pant : क्रिकेटर ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल होने परअस्पताल में भर्ती, रुड़की से लौटते हुए कार दुर्घटनाग्रस्त
<p>Rishabh Pant : रुड़की से लौटते हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पंत को गंभीर चोटों आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभावना है कि ऋषभ के पैर की सर्जरी की जाए। </p>
उत्तराखण्ड की सीमा पर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर टकरा गई। क्षेत्र में इन दिनों घना कोहरा है और संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से पंत की बीएमडब्लू कार टकराई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई। ऋषभ पंत को निकटवर्ती सक्षम अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उन्हें देहरादून लाया जाएगा। ऋषभ के पैर की सर्जरी की जा सकती है। इसके ऋषभ की पीठ और उनके सिर पर भी लगी है।
What's Your Reaction?