अनंत अंबानी संग राधिका का रोका... सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल, कौन हैं मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू

<p>मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका राधिका मर्चेंट के साथ गुरूवार राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में आज हुआ है। दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। अंबानी परिवार की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि कब दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे?</p>

अनंत अंबानी संग राधिका का रोका... सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल, कौन हैं मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू
30-12-2022 - 09:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक और देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर खुशखबरी आई है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका हो गया है। अनंत और राधिका के रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में अनंत और राधिका का रोका हुआ।
मुकेश अंबानी की छोटी बहू
लंबे वक्त से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को जानते हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं। रोका सेरेमनी के दौरान अनंत अंबानी ने नीले रंग की शेरवानी पहनी थी तो वहीं राधिका ने पिंक कलर का आउटफिट पहन था। मंदिर प्रांगण में पंडितों और पुरोहितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के बीच दोनों का रोका हुआ। रोका के बाद दोनों की शादी जल्द होने वाली है।
कौन हैं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका वीरेन मर्चेंट और शाइला मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं। राधिका के पिता भारत के अमीर कारोबारियों में से एक हैं। राधिका की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है। उच्च शिक्षा के लिए वो न्यूयार्क चली गईं। उन्होंने न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की डिग्री ली है।
कैसे हुई राधिका और अनंत की मुलाकात
राधिका एक क्लासिकल डांसर हैं। अनंत और राधिका की मुलाकात बचपन में ही हुई। दोनों सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। अनंत को पिछले साल रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी और रिलायंस न्यू एनर्जी का डायरेक्टर बनाया गया था। वहीं राधिका ने गुरु भावना ठक्कर से नृत्य की शिक्षा ली है। अनंत के अलावा नीता अंबानी, श्लोका और ईशा के साथ राधिका की स्ट्रॉग बॉन्डिंग है। ईशा और राधिका अच्छे दोस्त हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही अंबानी परिवार इन दोनों की शादी की घोषणा करेगा।
परिवार के बेहद करीब है राधिका
राधिका को आपने कई बार नीता अंबानी के साथ तस्वीरों और वीडियो में देखा होगा। नीता अंबानी अपने परिवार के बच्चों का खास ख्याल रखती हैं। खासकर ईशा, श्लोका और राधिका का। राधिका अक्सर ईवेंट में उनके साथ हाथों में हाथ डाले फोटो खिंचवाती नजर आ जाएंगी। उनकी बॉन्डिंग इस परिवार के साथ साफ-साफ देखी जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।