क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से दबोचा छपरा जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड

<p><em>बिहार के छपरा में जहरीली शराब से एक साथ हुई&nbsp;मौतों पर काफी हंगामा देखने को मिला था। इसके बाद से इस&nbsp;मामले में कार्रवाई का दौर जारी है।&nbsp; इस कार्रवाई में &nbsp;पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए शराबकांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।&nbsp;</em></p>

क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से दबोचा छपरा जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड
31-12-2022 - 12:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

छपरा शराबकांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट
 शराबकांड के मुख्य आरोपी रामबाबू को दिल्ली से अरेस्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रामबाबू को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रामबाबू महतो के खिलाफ पहले से ही 7 केस दर्ज हैं।रामबाबू की तलाश लगातार पुलिस टीम कर रही है। इससे पहले सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया था कि राज्य पुलिस की ओर से गठित विशेष जांच दल ने एक होम्योपैथी कंपाउंडर को पकड़ा। इसे भी जहरीली शराब कांड का कथित तौर पर मास्टरमाइंड बताया गया था। गोरतलब है की आरोपी रामबाबू पर केमिकल मिलाकर शराब बनाने का आरोप है। छपरा जहरीली शराबकांड में कथित तौर पर 100 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। हालांकि, बिहार सरकार ने 38 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।