Election 2024 : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने बताया, 2024 में कौन होगा प्रधानमंत्री पद का चेहरा..!
<p><em><strong>Election 2024 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह (राहुल) वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे।</strong></em></p>
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को एकक साक्षात्कार में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व की दिल खोलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वह (राहुल) वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे। उन्होंने यह भी कहा भी कहा कि राहुल गांधी सत्ता की नहीं बल्कि जनता की राजनीति करते हैं, ऐसे नेता को लोग खुद-ब-खुद सिंहासन पर बैठा देते हैं।
किसी ने नहीं की 3500 किमी की पैदल यात्राः कमलनाथ
यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा हो सकते हैं, तो कमलनाथ ने कहा, ‘जहां तक 2024 के चुनाव का सवाल है, तो राहुल गांधी जी विपक्ष का चेहरा ही नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री का चेहरा भी होंगे।’ उनके मुताबिक, ‘दुनिया के इतिहास में 3500 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा किसी व्यक्ति ने नहीं की है। भारत देश के लिए इतनी शहादत किसी परिवार ने नहीं दी है जितनी गांधी परिवार ने दी है।’
‘जनता की राजनीति करते हैं राहुल गांधी’
कमलनाथ ने कहा, ‘राहुल गांधी सत्ता की राजनीति नहीं करते हैं. वह जनता की राजनीति करते हैं और जो जनता की राजनीति करता है, जनता उसे खुद-ब-खुद सिंहासन पर बैठा देती है।’ हाल के दिनों में यह पहली बार है, जब कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता ने यह कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद का चेहरा होंगे।
‘मध्यप्रदेश में यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड’
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष 76 वर्षीय कमलनाथ ने कहा, ‘जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे दक्षिण भारत के राज्यों से गुजर रही थी, तो भाजपा ने दुष्प्रचार किया कि महाराष्ट्र में यात्रा विफल हो जाएगी। जब महाराष्ट्र में यात्रा को और ज्यादा समर्थन मिला, तो कहा कि हिंदी पट्टी में दक्षिण भारत जैसा समर्थन नहीं मिल पाएगा लेकिन मध्यप्रदेश पहुंचकर यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
‘राजस्थान-दिल्ली में भी देख लिया यात्रा कितनी लोकप्रिय’
उन्होंने यह भी कहा, ‘अब तो सबने राजस्थान और उसके बाद दिल्ली में भी देख लिया है कि राहुल गांधी जी की यात्रा किस कदर लोकप्रिय हो रही है।’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस के कार्यकर्ता ही शामिल नहीं हुए बल्कि आम जनता और खासकर नौजवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
What's Your Reaction?