Dadasaheb Phalke IFF Awards 2024:विक्की कौशल ने अपना बेस्ट एक्टर अवार्ड किया भारतीय सेना को समर्पित

<p>दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म सैम बहादुर में एक्टर विक्की कौशल ने बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवार्ड दिया गया था। विक्की कौशल ने ये अवार्ड &nbsp;भारतीय सेना को समर्पित किया है।&nbsp;</p>

Dadasaheb Phalke IFF Awards 2024:विक्की कौशल ने अपना बेस्ट एक्टर अवार्ड किया भारतीय सेना को समर्पित
22-02-2024 - 03:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हालांकि वह यह पुरस्कार लेने के लिए खुद नहीं पहुंचे थे लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।

अभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘सैम बहादुर में मेरे काम के लिए मुझे बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) के अवार्ड से सम्मानित करने के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार की जूरी को बहुत-बहुत धन्यवाद। क्षमा करें, कुछ कारणों से मुझे मुंबई से बाहर यात्रा करनी पड़ी, मैं आज कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन धन्यवाद; यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह एक बहुत बड़ा सम्मान है, और मैं अपनी निर्देशक मेघना गुलजार, अपने निर्माता रोनी स्क्रूवाला और ‘सैम बहादुर’ की पूरी टीम (जिसमें सभी तकनीशियन, लेखक और मेरे सह-अभिनेता शामिल हैं) के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिनके समर्थन ने मुझे सक्षम बनाया, जिनकी वजह से मैं अपना बेस्ट दे पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।