सस्पेंस की सुपर हाइटः जहां खत्म हो जाती है आपकी सोच, वहां से होती है इन 5 सीरीज की शुरुआत !
<p>हम आपके लिए 5 ऐसी कोरियाई वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप जितनी बार देखेंगे आपका मन नहीं भरेगा। ये सारी वेब सीरीज सुपरनैचुनल जॉनर में आती हैं, जहां आपकी सोचने की क्षमता खत्म होती है, वहीं से इन सारी वेब सीरीज की कहानियों की शुरुआत होती है।</p>
ओटीटी पर आपको कई सारी कोरियाई वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगे, लेकिन उनमें से कसुछ वेब सीरीज ऐसी भी हैं, जिन्हें आप बार-बार देखना पसंद करेंगे। वैसे तो आपको हर जॉनर की कोरियाई वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आज हम आपके लिए जो कोरियाई वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, वो सारी सुपरनैचुनल जॉनर में आती हैं।
ए कोरियन ओडिसी: यह एक शानदार वेब सीरीज है, जिसमें ली सेउंग-गी, चा सेउंग-वोन, ओह येओन-सेओ, ली होंग-गी और जंग ग्वांग ने अभिनय किया है। हांग बहनों द्वारा लिखित यह सीरीज 16वीं सदी के चीनी क्लासिक उपन्यास जर्नी टू द वेस्ट पर बेस्ड है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ओह माय घोस्ट: इस कोरियाई वेब सीरीज को आप जितनी बार देखें, आपका मन नहीं भरेगा। इस सीरीज में पार्क बो-यंग, जो जंग-सुक, लिम जू-ह्वान और किम सेउल-गी ने अभिनय किया है। इस सीरीज को भी आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
गार्जियन - द लोनली एंड ग्रेट गॉड: इस सीरीज पर भी अब तक दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया है, जिसमें किम गो-यून, ली डोंग-वू, यू इन-ना, और यूक सुंग-जे के साथ गोंग यू मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो किम यून-सूक द्वारा लिखित है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जिओ सिनेमा और एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं।
द लीजेंड ऑफ द ब्लू सी: इस सीरीज को ओटीटी पर काफी पसंद किया गया, जिसमें जून जी-ह्यून और ली मिन-हो ने अभिनय किया है। यह सीरीज एक चोर और एक जलपरी की प्रेम कहानी बताता है, जो उसे ढूंढने के लिए समुद्र भर में यात्रा करता है। इस सीरीज को आप भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
द अनकैनी काउंटर: ब्योंग-क्यू, यू जून-संग, किम से-जियोंग, येओम ह्ये-रन, अहं सुक-ह्वान और यू इन-सू स्टारर इस सीरीज पर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया है। यह सीरीज एक सो मुन नाम एक छात्र पर केंद्रित है, जो एक विकलांग हाई स्कूल का छात्र है, जिसे काउंटर्स का हिस्सा बनने के लिए लिस्ट में शामिल किया गया है, जो असाधारण शिकारियों का एक समूह है जो बुराई की खोज करता है और उसके खिलाफ लड़ता है। इस सीरीज को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
What's Your Reaction?