अब डिप्टी सीएम के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी शराब घोटाले में आया, ईडी ने दायर की चार्जशीट में लिया उनका नाम
<p><em>दिल्ली के शराब घोटाले की गूंज एक बार फिर सुनाई दे रही है और<strong> </strong>पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम इस घोटाले से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री पर शराब घोटाले के आरोपियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।</em></p>
इस चार्जशीट में सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ-साथ उनके करीबी विजय नायर भी आरोपी बनाये गये हैं।
आप ने कहा था, सिसोदिया के विरुद्ध कुछ नहीं मिला
ईडी ने जब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर रेड की थी तो आम आदमी पार्टी ने दावा किया था, उनके पार्टी के लोग कट्टर ईमानदार हैं। सिसोदिया के ठिकानों से ईडी को कुछ भी नहीं मिला लेकिन अब ईडी ने केजरीवाल और उनकी सरकार के अन्य सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ईडी का दावा है कि चार्जशीट सिसोदिया के सचिव सी अरविंद के रेकॉर्ड बयानों के आधार पर दाखिल की गई है। पीएमएलए कोर्ट ने गुरुवार को चार्जशीट का संज्ञान लिया और सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की अनुमति दी है। चार्जशीट विजय नायर, इंडोस्पिरिट्स के प्रमुख समीर महेंद्रू समेत अन्य आरोपियों और कई कंपनियों के खिलाफ दायर की गई है।
उधर, एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की खबर के अनुसार केजरीवाल ने ईडी के आरोपों और चार्जशीट को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने ईडी पर ही पलटकर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में एजेंसी ने 5000 चार्जशीट दायर की हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘कितने लोगों को सजा सुनाई गई है? ईडी द्वारा दर्ज किए गए सभी मामले फर्जी हैं और उनका उपयोग सरकारों को गिराने या उन्हें बनाने के लिए किया जाता है। ईडी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मामले दर्ज नहीं करता। वे ऐसा विधायकों को खरीदने, सरकारों को गिराने के लिए करते हैं।'
What's Your Reaction?