हिमंत ने कांग्रेस सांसद की पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन पर सवाल उठाए; गोगोई बोले – साबित नहीं कर सके तो इस्तीफा दो
दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली..
दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद से पूछा कि क्या उनकी पत्नी को पाकिस्तान के एक एनजीओ से वेतन मिलता है?
इस पर जवाब देते हुए गौरव गोगोई ने चुनौती दी कि अगर मुख्यमंत्री अपने आरोप साबित नहीं कर पाते कि वह और उनकी पत्नी "दुश्मन देश के एजेंट" हैं, तो क्या वे इस्तीफा देंगे।
हिमंत सरमा ने बिना किसी का नाम लिए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी के माननीय सांसद से कुछ सवाल:
- क्या आपने लगातार 15 दिनों तक पाकिस्तान की यात्रा की थी? अगर हां, तो कृपया बताएं कि इस यात्रा का उद्देश्य क्या था?"**
मुख्यमंत्री ने यह भी पूछा कि क्या सांसद की पत्नी अब भी पाकिस्तान आधारित एनजीओ से वेतन प्राप्त कर रही हैं, जबकि वे भारत में रहकर काम कर रही हैं? सरमा ने सवाल किया, "अगर हां, तो हम जानना चाहते हैं कि भारत में किए जा रहे कार्यों के लिए एक पाकिस्तानी संगठन वेतन क्यों दे रहा है?"
⸻
Questions for the Hon’ble Member of Parliament from the Congress Party:
1.Did you visit Pakistan for a continuous period of 15 days? If so, could you kindly clarify the purpose of your visit?https://t.co/a83u47Zq6L it true that your wife continues to receive a salary from a… — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 27, 2025
उन्होंने सांसद की पत्नी और दो बच्चों की नागरिकता पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वे भारतीय नागरिक हैं या किसी अन्य देश की नागरिकता रखते हैं? उन्होंने कहा, "आगे और भी कई सवाल पूछे जाएंगे
गौरव गोगोई ने सरमा की पोस्ट को साझा करते हुए तीन सवाल पूछे..
"असम के माननीय मुख्यमंत्री से सवाल:
- क्या आप इस्तीफा देंगे यदि आप यह साबित नहीं कर पाए कि मैं और मेरी पत्नी दुश्मन देश के एजेंट हैं?
- क्या आप अपने बच्चों और पत्नी से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं?
- क्या आप उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो कोयला माफिया से जुड़े हैं और असम की पहाड़ियों को लूट रहे हैं?"
Questions for the Hon’ble Chief Minister of Assam
1) Will you resign if you fail to prove your allegations of me and my wife being agents of an enemy country ?
2) Will you take questions on your own children and wife ?
3) Will the state police arrest those linked to coal mafia… https://t.co/KEhs4h9M1R — Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) April 27, 2025
गोगोई का तीसरा सवाल मघालय में अवैध रैट-होल कोयला खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट पर आधारित था, जिसमें बताया गया था कि किस तरह असम और मघालय के लोग इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं।
असम सरकार ने फरवरी में एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया था, जो पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में कथित दखल की जांच कर रही है। दावा किया गया है कि अली का संबंध गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न से है।
सरमा ने लिख, गौरव गोगोई के पोस्ट पर जवाब देते हुए हिमंत सरमा ने लिखा कि उनका या उनके परिवार का पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है और जल्द ही "पर्याप्त प्रमाण" सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि कांग्रेस सांसद के पाकिस्तान से कथित रिश्तों को उजागर किया जा सके।
"10 सितंबर 2025 का इंतजार करें।"
इस पर गोगोई ने जवाब दिया कि उनके तीन सवालों में से किसी का भी उत्तर सरमा ने नहीं दिया और उन्होंने फिर से वही सवाल दोहराए।
पोस्ट के अंत में गोगोई ने जोड़ा, "2026 का इंतजार करें," जो संकेत देता है कि वह अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनावों की ओर इशारा कर रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने भी सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "असम के मुख्यमंत्री के घटिया और अमर्यादित टिप्पणियां यह दिखाती हैं कि वह सार्वजनिक जीवन के योग्य नहीं हैं।"
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरमा गोगोई के परिवार पर बेबुनियाद हमले कर रहे हैं ताकि अपने ऊपर लगे घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटका सकें।
कांग्रेस मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी गोगोई का समर्थन करते हुए कहा, "असम के मुख्यमंत्री ने घरेलू राजनीतिक झगड़ों को सुलझाने के लिए नाजुक सीमा स्थिति का इस्तेमाल कर सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं।"
What's Your Reaction?