दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.., अदालत में ईडी ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी घसीटा, केजरीवाल रहे मौन

<p><em>दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के संदर्भ में सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रेल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने &nbsp;अदालत से उनकी 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। इस पूरे मामले में पहली बार ईडी ने कोर्ट के सामने दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी का भी नाम लिया। आश्चर्यजनक बात यह रही जब ईडी ने मामले से संलिप्तता को लेकर इन दोनों का नाम लिया तो केजरीवाल कोर्ट में मौन रहे।</em></p>

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.., अदालत में ईडी ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी घसीटा, केजरीवाल रहे मौन
01-04-2024 - 01:27 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बता दें कि आज सोमवार को केजरीवाल की ईडी रिमांड समाप्त हो रही थी। आज जब ईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का रवैया सहयोग वाला नहीं रहा। ईडी ने कहा कि वे ईडी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और आतिशी के अलावा केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी मौजूद रहे।

केजरीवाल को अब सीधे दिल्ली की तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा है। केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में रखे जाने के दौरान कुछ दवाइयां और किताबें मांगी हैं। केजरीवाल ने रामायण, भगवत् गीता और हाउ पीएम डिसाइड नाम की किताबें मांगी हैं। इसके अलावा केजरीवाल के वकील ने स्पेशल डाइट की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने अपना लॉकेट, और टेबल चेयर भी मांगी है। ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल के अनुसार शराब घोटाले के मामले पकड़े गये विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करते थे, वह आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था।। ईडी ने यह भी बताया कि केजरीवाल अपने फोन का पासवर्ड भी नहीं बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जब  ईडी ने सौरभ और आतिशी के बारे में कोर्ट को बताया तो कोर्ट में मौजूद आतिशी और सौरभ चौंक गये लेकिन केजरीवाल मौन रहे। फिलहाल आतिशी और सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन ये दोनों अब ईडी के राडार पर जरूर आ गये। 

हालांकि अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर अपना पक्ष रखा। करीब 10 मिनट तक अपनी दलीलें रखने के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि ईडी का मकसद उन्हें फंसाना था। भले ही उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। ईडी की रिमांड का विरोध नहीं कर रहे। वह जितने दिन चाहे उन्हें हिरासत में रख सकती है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईडी आप को खत्म करना चाहती है। साथ में पैसे इकट्ठा करने के लिए जांच एजेंसी जबरन वसूली का रैकेट भी चला रही है।

उधर, ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने अदालत से सात दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसी का सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने खातों के पासवर्ड साझा नहीं किया है। ऐसे में ईडी के पास डिजिटल डेटा नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपना आयकर रिटर्न से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिए हैं। वहीं, जांच एजेंसी को केजरीवाल का सामना कुछ अन्य लोगों से कराने की जरूरत है। इस घोटाले में जो भी पैसा आया है, उसका इस्तेमाल गोवा चुनावों में हुआ है। एजेंसी आप के गोवा के उम्मीदवारों के चार और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों का सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए रिमांड की अवधि 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।