साइकिलिंग कर रही बच्ची पर अचानक पिटबुल कुत्ते ने कर दिया हमला, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
<p><em>यूपी के मेरठ के कंकरखेड़ा में सिपाही की बेटी को एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी सुधीर मलिक ने बताया कि उनके पड़ोस में राजकुमार नाम के युवक ने पिटबुल पाल रखा है।</em></p>
साइकिलिंग कर रही थी बच्ची
मेरठ के कंकरखेड़ा में सिपाही की बेटी को लहूलुहान करने वाले पिटबुल नस्ल के कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी सुधीर मलिक ने बताया कि उनके पड़ोस में राजकुमार नाम के युवक ने पिटबुल पाल रखा है। सोमवार शाम उनकी सात साल की बेटी वर्णिका मलिक अपनी बहन अवनी मलिक के साथ घर के बाहर साइकिल पर घूम रही थी। इसी दौरान पिटबुल बाहर आ गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
#Meerut
➡️10 वर्षीय बच्ची पर पिटबुल डॉग के हमले का मामला
➡️बच्ची पर पिटबुल डॉग के हमले की #CCTV आई सामने
➡️साइकिल सवार बच्ची पर पिटबुल ने बोला था हमला
➡️पिटबुल हमले में बच्ची बुरी तरह घायल अस्पताल में भर्ती@adgzonemeerut @igrangemeerut @meerutpolice @Uppolice @CMOfficeUP pic.twitter.com/du4FG9fLBU— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) May 30, 2023
क्यों होते हैं खतरनाक पिटबुल
पिटबुल एक सार्वजनिक खतरा हैं क्योंकि बहुत कम पिटबुल मालिक, (जिनमें वे भी शामिल हैं जिन्होंने अपने कुत्तों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया है) एक बार ऐसा होने पर हमले को रोकने में सक्षम होते हैं। औसत पिटबुल का हमला 15 मिनट तक रहता है, और पूर्व में हुए देश विदेश में सैकड़ों पिटबुल हमलों की घटनाओं से पता चलता है कि लाठी, कुर्सियाँ, स्टीयरिंग व्हील क्लब इत्यादि पिटबुल द्वारा किये हमले को रोकने के लिए पर्याप्त होता है।
मालिकों के भी काबू में नहीं
यदि पिट बुल हमला करता है तो अधिकांश पिट बुल मालिक अपने पिट बुल को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं होते हैं।होज़, जंजीरों और लकड़ी आदि लिए लोगो ने हमलावर कुत्तों को खींचने की कोशिश की लेकिन वे न्यूयॉर्क शहर के इस हमले को रोकने में सक्षम नहीं थे।ईंटें, एक खंभा और एक कुर्सी इस पिट बुल को एक बच्चे को मारने से नहीं रोक सके।यह भी जरूरी नहीं कि गन शॉट पिट बुल के हमले को रोके।
इससे पहले भी आ चुके हैं कई मामले
इसके पहले भी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आ चूका है जब पिटबुल पालतू कुत्ते ने अपनी ही मालकिन को इतना काटा की उनकी जान ही चली गयी थी
What's Your Reaction?