‘मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया..!’, दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल भी हुई अपनों के सितम की शिकार, सुनाई आपबीती
<p><em><strong>दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर संगीन आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बचपन में पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया। पिता से उन्हें डर लगता था। स्वाति द्वारा आपबीती सार्वजनिक करने से सनसनी फैल गई है।</strong></em></p>
दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने अपने पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अपनी आपबीती सुनाते हुए उन्होंने यह बात कही है। मालीवाल ने यह भी कहा है कि बचपन में उनके पिता उन्हें मारते-पीटते थे। इससे सहमकर वह बिस्तर के नीचे छुप जाती थीं।
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने बचपन के पन्नों को खोला है। उन्होंने इसमें अपनी आपबीती सुनाई है। स्वाति ने अपने पिता पर बचपन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अपनी आपबीती सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। वह मुझे मारते थे, मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी।’
दीवार से टकराते थे सिर
मालीवाल ने बताया कि उन्हें अब तक याद है। उनके पिता उन्हें चोटी पकड़कर मारते थे। दीवार पर सिर लड़ा देते थे। इसके चलते सिर में चोट आ जाती थी। खून भी बहने लगता था। यह पीड़ा असहनीय थी। हालांकि, वह मानती हैं कि जब इंसान ज्यादा अत्याचार सहता है तभी वह दूसरों का दर्द भी समझ पाता है। यही दर्द उसके अंदर आग पैदा करता है। इस आग से वह पूरा सिस्टम हिला देता है। उनके साथ भी शायद यही हुआ है।
खुशबू सुंदर भी लगा चुकी आरोप
स्वाति से पहले हाल में दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने अपने पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जब वह 8 साल की थीं तब उनके पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। वह बोली थीं कि जब किसी का यौन उत्पीड़न होता है तो भले वो इस सदमे से उबर जाए। इसका असर ताउम्र रहता है।
What's Your Reaction?