सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार

<p><em><strong>इन शूटरों को दिल्ली पुलिस और राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान देर शाम चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।</strong></em></p>

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार
10-12-2023 - 12:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या के आरोप में कल हरियाणा से दो शूटरों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन शूटरों को दिल्ली पुलिस और राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान देर शाम चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित राठौड़, उधम सिंह और नितिन फौजी के रूप में की गई है।
पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को राजस्थान पुलिस ने रामवीर जाट को कथित तौर पर शूटरों (रोहित और नितिन) को अपनी बाइक पर मौका-ए-वारदात से भागने में मदद करने और उन्हें अजमेर रोड पर छोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मंगलवार को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ चाय पीने के बाद उनके जयपुर स्थित घर पर तीन लोगों ने नजदीक से कई बार गोली मारी। जबकि उनमें से एक की मौत हो गई थी, रोहित राठौड़ और नितिन फौजी भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई राजपूत नेता की सनसनीखेज हत्या के बाद राजस्थान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों को गठन किया गया। 
जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी एवं रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी। उन्होंने बताया कि ये दोनों दोस्त हैं। वारदात के बाद रामवीर ही आरोपी नितिन एवं रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे गया और उन्हें राजस्थान रोडवेज की एक बस में बैठाया था।
घर में घुसकर मारी थी गोली 
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मंगलवार को दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। उन्हें मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। रोहित गोदारा का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच के लिए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया है। अभियुक्तों पर पर 5-5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।