Manish Sisodia News : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ, दक्षिण दिल्ली में लगाई गई धारा 144
<p><em>Manish Sisodia News : शराब घोटाले के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री Manish Sisodia को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह पूछताछ शुरू हो चुकी है। इस बीच सीबीआई मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी के विधायकों का जमावड़ा शुरु हो गया है जिसमें दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला, कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल, मटियाला के विधायक गुलाब सिंह सहित हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच गए हैं।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
सीबीआई दफ्तर के बाहर जमा हुए आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूछताछ के बहाने सीबीआई Manish Sisodia को गिरफ्तार भी कर सकती है। सीबीआई दफ्तर में पहुंचने से पहले Manish Sisodia ने कहा कि मैं जेल जाने से नहीं डरता। इनके झूठे आरोपों के चक्कर में एक-दो बार जेल जाना तो छोटी सी बात है। आगे उन्होने कहा कि 'सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है'।
उधर सीबीआई दफ्तर के भारे भारी सुरक्षा बल तैनात है। कई जगह बैरितेडिंग लगाये गये हैं।
What's Your Reaction?