दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में बाबा बागेश्वर का दरबार, हाथ जोड़कर बैठे दिखे दिल्ली पुलिस के अधिकारी

<p><em><strong>बाबा बागेश्वर करीब एक घंटा डीसीपी ईस्ट ऑफिस में रहे। इस दौरान पहले तो सभी ने अपना परिचय दिया और फिर घुमा-फिराकर अपना भविष्य पूछने लगे। बाबा ने कुछ अधिकारियों के सवालों के जवाब भी दिए।</strong></em></p>

दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में बाबा बागेश्वर का दरबार, हाथ जोड़कर बैठे दिखे दिल्ली पुलिस के अधिकारी
10-07-2023 - 07:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में बाबा बागेश्वर की कथा का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में बाबा के श्रद्धालु पहुंचे थे। शुक्रवार यानी 7 जुलाई को बाबा की कथा का समापन हुआ और फिर दिल्ली पुलिस भी बाबा की भक्ति में रंगी नजर आई। पुलिस अधिकारी बाबा से विनती कर उन्हें डीसीपी ईस्ट ऑफिस में ले गए। फिर क्या था, वहीं डीसीपी ईस्ट ऑफिस में सज गया बाबा का दरबार। जहां पुलिस अफसर मीटिंग करते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस होती हैं, उसी रूम में बाबा की गद्दी लगाई गई।

इस दौरान डीसीपी ईस्ट ऑफिस में वर्दी में दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी बाबा के सामने बैठे नजर आए और बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बड़े सोफे पर अपने आसान पर झोले के साथ विराजमान दिखे। बाबा बागेश्वर के इस दरबार में जॉइंट सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और तमाम पुलिस ऑफिसर नजर आए। 
सूत्रों के मुताबिक, बाबा बागेश्वर करीब एक घंटा डीसीपी ईस्ट ऑफिस में रहे। इस दौरान पहले तो सभी ने अपना परिचय दिया और फिर घुमा फिराकर अपना भविष्य पूछने लगे। बाबा ने कुछ अधिकारियों के सवालों के जवाब भी दिए। 
वहीं, एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें बाबा जा रहे हैं और सभी पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर उन्हें विदाई दे रहे हैं। ऐसी वीडियो और फोटो पहली बार सामने आई है, जहां बाबा ने पुलिस ऑफिस में ही अपना दरबार लगा दिया हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।