यूपी में छाया घना कोहरा: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

<p>यूपी में इन दिनों घने कोहरे की चादर छाई हुई है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है, इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।</p>

यूपी में छाया घना कोहरा: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
28-12-2023 - 09:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश में सर्दी के साथ कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी आधे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा, कई इलाकों में तो दृश्यता जीरो तक पहुंच गई, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक कोहरा अभी और परेशान करेगा, लेकिन नया साल पर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 
मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार (27 दिसंबर) को भी मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है। जबकि तराई वाले इलाकों में एक बार फिर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। करीब आधा प्रदेश आज कोहरे की सफेद चादर से ढके रहने की आशंका जताई गई है। 28 और 29 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। नये साल पर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। 
यूपी में अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले 24 घटों में नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 दर्ज किया गया, वहीं हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 6.2, मुरादाबाद में 8.6, आगरा में 9.7 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज्यादातर इलाकों में तापमान 6.0 से 12.2 डिग्री के बीच बना हुआ है। प्रदेश में अगले तीन चार दिन कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है। 
इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, भीमनगर, मुरादाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, गोंडा, श्रावस्ती, फैजाबाद, सीतापुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, वहीं बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।