आज का मौसम : आज हो सकती है हलकी सी बारिश, जयपुर स्थित मौसम  विभाग ने नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जताई संभावना 

<p><em>आज का मौसम&nbsp; : राजस्थान में मौसम का मिजाज कुछ बदल सकता है। मौसम विभाग के जयपुर स्थित क्षेत्रीय केंद्र के अनुसार आज एक नये&nbsp;पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मध्यम दर्जे की थंडरस्टोर्म गतिविधियां के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।</em></p>

आज का मौसम : आज हो सकती है हलकी सी बारिश, जयपुर स्थित मौसम  विभाग ने नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जताई संभावना 
13-03-2023 - 04:34 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक आरएस शर्मा का कहना है कि मौसम का बदला हुआ मूड मंगलवार को भी देखने को मिल सकता है।  राजस्थान के अजमेर, कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में 14 मार्च को  दौरान दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व एक-दो स्थानों पर अचानक तेज हवाएं दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में 14-15 मार्च को मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

शर्मा ने कहा है कि मौसम के मिजाज का यह उलटफेर बना रहेगा। दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद क और नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य में 16-17 मार्च को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में पुनः थंडरस्टॉर्म व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।