ध्यान दिया आपने कि रेलवे ने खत्म कर दिए हैं 1,320 पद

NULL

ध्यान दिया आपने कि रेलवे ने खत्म कर दिए हैं 1,320 पद
01-08-2022 - 09:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जहां पूरे देश में नौकरियों की कमी से युवा परेशान हैं, वहीं भारतीय रेलवे ने करीब 1,320 पदों को समाप्त कर दिया है। खत्म होने वाले पदों में सबसे अधिक पद यांत्रिक विभाग के 596 पद, मेडिकल के 280 पद और इंजीनियरिंग के 213 पद शामिल हैं।
इन पदों के खत्म होने के बाद से युवाओं के साथ-साथ रेलवे के कर्मचारियों में भी गुस्सा है। उनका कहना है कि जब विभाग में कर्मचारियों की कमी है, ऐसे में इन पदों को खत्म कर देना बेहद निराशाजनक है। यहां तक कि यात्रियों और ट्रेनों में दबाव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे ही पदों को खत्म किया गया तो बेरोजगारी बढ़ती जाएगी। विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम होने का यह कारण भी है कि हर साल सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।