आरपीएससीः इतिहास विषय के सहायक आचार्य के साक्षात्कार 13 जून से

NULL

आरपीएससीः इतिहास विषय के सहायक आचार्य के साक्षात्कार 13 जून से
17-06-2022 - 01:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कॉलेज शिक्षा के लिए इतिहास विषय के सहायक आचार्य, 2020 के पदों के लिए साक्षात्कार की तारीख 13 से 23 जून तक तय की गई है। इस आशय की घोषणआ राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार 3 जून को की। संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इतिहास विषय के सहायक आचार्य के पदों के लिए साक्षात्कार 13 जून से 23 जून 2022 तक आयोजित किए जाएंगे जिनके साक्षात्कार पत्रों को आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित समय अपलोड कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना भी करनी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।