मुफ्त की रेवड़ी बंद की केजरीवाल ने, फ्री योगा कक्षाएं हुई बंद

<p>&bull; कटोरा लेकर भीख मांग कर चलाएंगे योग क्लास,कहा केजरीवाल ने.<br /> &bull; दिल्ली के उपराज्यपाल&nbsp; ठहराया जिम्मेदार<br /> &bull; अन्य असफलताओं के लिए केंद्र को जमकर कोसा</p>

मुफ्त की रेवड़ी बंद की केजरीवाल ने, फ्री योगा कक्षाएं हुई बंद
01-11-2022 - 02:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली के लोगों को फ्री में योग सिखाने के लिए दिल्ली सरकार की योगशालाएं आज से बंद हो गईं। वहीं अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय कुमार सक्सेना पर जमकर हमला बोला है।

दरअसल दिसंबर 2021 में दिल्ली योगशाला शुरू की थी। बीते 11 महीने से 590 योग क्लास चल रही थी और 17 हजार लोगों को फायदा हो रहा था। इसे और आगे बढ़ाना योजना थी पर अरविंद केजरीवाल ने बड़े दुख के साथ आज से ये योगा क्लास बंद करने की घोषणा कर दी।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों में इसे लेकर बहुत गुस्सा है, खबर पढ़कर बहुत लोगों के फोन आए। शिक्षकों ने कहा कि हम बिना फीस के योग कराएंगे। मैं आज कहता हूं कि ये योग क्लास बंद नहीं होने देंगे। मुझे अगर घर-घर कटोरा लेकर भीख मांगनी पड़े तो भी योगा क्लास कराउंगा, शिक्षकों का खर्चा देंगे। सिर्फ 17 हजार नहीं, 17 लाख और फिर 2 करोड़ लोगों को योगा क्लास में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बात हुई हैं, वहां भी योगा सिखाएंगे। गुजरात में सरकार बनेगी तो वहां भी सिखाएंगे। इतना ही नही एक दिन देश के 130 करोड़ लोगों को योगा सिखाएंगे।

हमेशा की तरह अपने हर असफल कार्य ठीकरा केंद्र पर फोड़ने वाले अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी कुछ अलग नहीं किया, कहा कि इन्होंने सत्ता के नशे में दिल्ली की दीपावली नहीं मनाने दी। रेडलाइट ऑन गाड़ी ऑफ नहीं होने दिया। अब मुझे पता चला है ये मोहल्ला क्लिनिक में फ्री दवाई और जांच के टेंडर को रोकने वाले हैं लेकिन आप चिंता ना करें आपका बेटा है... दिल्ली का कोई काम नहीं रुकने देगा। एलजी और केंद्र, दिल्ली वालों पर जितने तीर चलाएंगे, मैं अपने उपर लूंगा। सीएम ने कहा कि एलजी साहब को फाइल भेजी गई थी, वो बहुत गाली-गलौज करते हैं, कहते हैं केजरीवाल इम्पोर्टेंट नहीं है लेकिन वो मुझे नहीं दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री यानि दिल्ली की जनता का अपमान करते हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान जगजाहिर है। चंद दिनों पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर नोटबंदी के दौरान 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच एलजी सक्सेना की तरफ से उनके वकील ने AAP और पार्टी के 5 बड़े नेताओं को लीगल नोटिस भेजा था। इसमें आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल के खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। असत्य और अपमानजनक बयानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।आप के इस आरोप पर विनय कुमार सक्सेना ने कानूनी कार्रवाई कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।