लक्षद्वीप के इस बीच पर बच्चों को ना ले जाएं: सिर्फ कपल ही ठहर सकते हैं यहां
<p>लक्षद्वीप में अगत्ती आइलैंड एक बेहद ही खूबसूरत द्वीप है, लेकिन इस जगह को लोग टॉपलेस आइलैंड के रूप में भी जानते हैं। जानिए इस द्वीप के बारे में। </p>
एक समय ऐसा था जब लक्षद्वीप को लोग बेहद ही कम जानते थे, नाम सुनते ही हर किसी का यही सवाल होता था आखिर ये जगह है कहां? लेकिन अब, अब ये जगह इस तरह से लाइमलाइट में आई है कि देश का हर व्यक्ति इसे सामने से देखना चाहता है। बता दें, मोदी जी के विजिट के बाद से वहां की तस्वीरों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। जहां सेलिब्रिटीज और आम लोग वेकेशन के लिए मालदीव जाया करते थे, वहीं अब से उनकी फेवरेट जगह लक्षद्वीप बन रही है। वैसे तो ये जगह किसी से कम नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं... यहां के एक आइलैंड को टॉपलेस आइलैंड भी कहते हैं। जी हां, भारत के टॉपलेस बीचेस या आइलैंड की लिस्ट में इस जगह का नाम भी आता है।
ये आइलैंड है अगत्ती
लक्षद्वीप पर मौजूद 32 द्वीपों में से एक है, अगत्ती द्वीप। ये एक ऐसी जगह है, जहां आपको और आपके पार्टनर को डिस्टर्ब करने वाला कोई नहीं होगा और आप यहां एक अच्छा क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। यहां कई वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। कैसे लोग यहां स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, विंडसर्फिंग, डीप सी फिशिंग, जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज करने के लिए आते हैं।
टॉपलेस आइलैंड भी कहते हैं इसे
बता दें अगत्ती द्वीप को टॉपलेस बीच के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां के एक हिस्से पर बिना कपड़ों के ठहरने की परमिशन है। जी हां, यहां हनीमून कपल्स बड़े ही आराम से शांति के साथ समय काट सकते हैं। सफेद रेत का ये बीच दूर-दूर तक फैले समुद्री नजारे पेश करता है, चारों तरफ नारियल के हरे-भरे पेड़ों से ढके इस द्वीप पर पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
यहां हैं कई रिजॉर्ट
यहां सी फूड से लेकर शाकाहारी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ठहरने के लिए यहां रिजॉर्ट भी कई हैं, जिससे आपका वेकेशन और भी ज्यादा मजेदार बन जाएगा। जानकारी के अनुसार, अगत्ती द्वीप में भले ही बिना कपड़ों के पहनने की इजाजत दी गई हो, लेकिन यहां हर किसी को जाने की परमिशन नहीं है। इस बीच घूमने के लिए नियम हैं, जिन्हें फॉलो करना पड़ता है। साथ ही इस द्वीप में एंट्री के लिए आपको परमिट की भी जरूरत पड़ती है।
कैसे पहुंच सकते हैं अगत्ती द्वीप
कावारत्ती द्वीप के पश्चिम में मौजूद अगत्ती द्वीप की कोच्चि से दूरी करीबन 459 किलोमीटर है। कोच्चि से आप यहां के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। यहां अगत्ती गांव से जुड़ी एक मात्र सड़क है, जो इसे पूर्वी और पश्चिमी जगह से जोड़ती है।
What's Your Reaction?