3 दिनों की छुट्टियों को न करें बर्बाद, सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से सजा है ओटीटी...! 

<p><em><strong>लोग अब सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने के साथ ही अपने घर पर रहकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी सिनेमा का लुत्फ उठाते में दिलचस्पी रखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो लिस्ट देखकर अपनी 3 दिनों की छुट्टियों को भरपूर एंजाॅय कर सकते हैं।</strong></em></p>

3 दिनों की छुट्टियों को न करें बर्बाद, सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से सजा है ओटीटी...! 
01-10-2023 - 11:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। हर बार की तरह इस बार भी हम आपको लिए एक लिस्ट लाए हैं, जो आपकी छुट्टी को एंटरटेनिंग बना देगी। 3 दिनों की छुट्टियां हैं और इन 3 दिनों में फुल सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन और ड्रामा की डोज आपको मिलने वाली है। अभी ओटीटी पर देखी जा सकती शानदार फिल्मों के साथ आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी फिल्में और सीरीज हैं, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फैंस खूब पसंद किया।

नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा से लेकर तमाम सोनी लिव तक में पिछले 10 दिनों में कई वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिलीं, जिनको लोगों ने काफी पसंद भी किया। इस हफ्ते स्कैम 2003, सेक्स एजुकेशन सीजन 4, बंबई मेरी जान, जाने जान, आखिरी सच, द फ्रीलांसर, द व्हील ऑफ टाइम, काला और लोकी सीजन 2 टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं।
जाने जान
थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘जाने जान’ ओटीटी प्लेटफाॅर्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर, 2023 को रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म जापानी नोवल द डिवोषन आॅफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है। इस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। इसमें एक तलाकशुदा एक्ट्रेस की कहानी दिखाई गई है, जो अपने गैंगस्टर पति का खून कर देती है। एक पड़ोसी उसे कैसे बचाता है, क्लाइमैक्स काफी दिलचस्प है। इस फिल्म के जरिए करीना ने ओटीटी पर डेब्यू किया है।
लव अगैन
नेटफ्लिक्स पर ‘लव अगैन’ को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा लीड किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में इनके बॉयफ्रेंड की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है, जिससे निकलने में इन्हें दो साल लगते हैं। अचानक से इनकी फोन मैसेज के जरिए मुलाकात होती है एक स्ट्रेंजर से, जिससे इन्हें दोबारा प्यार होता है।
अतिथि
हॉरर फिल्म देखने को शौकीन हैं तो केशव दीपक और गायत्री स्टारर ‘अतिथि’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी़हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है।
सेक्स एजुकेशन
8 एपिसोड की हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सेक्स एजुकेशन’ का नया सीजन आ चुका है। यह सीजन काफी मजाकिया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कुमारी श्रीमती
साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो नित्या मेनन की ‘कुमारी श्रीमती’ एक तेलुगु सीरीज का प्रीमियर 28 सितंबर को हो चुका है। प्रशंसित सिनेमैटोग्राफर गोमेतेश उपाध्ये द्वारा निर्देशित, ये सीरीज तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी। 
काला
इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर पर हुई जंग पर आधारित यह वेब सीरीज ‘काला’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्टीम हो गई है। इसमें थोड़ा आपको एक्शन ज्यादा देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।