पहलाज निहलानी का गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर बयान: "वो कभी अलग नहीं होंगे.."

दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। पिंकविला से बातचीत में पहलाज ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि उन्होंने हमेशा दोनों को सौहार्दपूर्ण और साथ ही देखा है। उन्होंने यहां तक कहा कि “ये दोनों दोस्त हैं जो एक यूनिट की तरह रहते और..

पहलाज निहलानी का गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर बयान: "वो कभी अलग नहीं होंगे.."
27-08-2025 - 08:41 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

मुंबई। दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। पिंकविला से बातचीत में पहलाज ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि उन्होंने हमेशा दोनों को सौहार्दपूर्ण और साथ ही देखा है। उन्होंने यहां तक कहा कि ये दोनों दोस्त हैं जो एक यूनिट की तरह रहते और काम करते हैं।”

पहलाज ने गोविंदा के करियर पर भी बात की और सुनीता के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ज्योतिषियों और पंडितों के चक्कर में पड़ने से गोविंदा का करियर बर्बाद हो गया। पहलाज ने इस पर सहमति जताते हुए कहा, वो जो बोली हैं, वो गलत नहीं बोली। वो तो सही हैं क्योंकि पंडितों ने जो बेड़ा गर्क कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें उस प्यार और दोस्ती से मेल नहीं खातीं जो उन्होंने हमेशा दोनों के बीच देखी है। पहलाज ने कहा— पता नहीं वो तो मुझे…वो तो कभी अलग हुए ही नहीं। मैंने हमेशा उन्हें साथ ही देखा है।”

पहलाज ने बताया, किसी ने कहा कि उन्होंने तो तलाक के लिए अर्जी भी दी है… मैंने कहा, ‘ये तो दोस्त की तरह हैं।’ चाहे परिवार की तरह सोचो या वर्क पार्टनर की तरह— मैंने कभी दोनों के बीच ऐसी कोई बात नहीं देखी।”

निर्माता ने यह भी याद किया कि गोविंदा ने सुनीता से शादी चुपचाप की थी और इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं बताया था। उन्होंने कहा, मुझे मालूम ही नहीं था। शादी भी हो गई, वो भी नहीं मालूम था… 1986 के बाद की शादी थी लेकिन मुझे खबर नहीं थी। हर बात शेयर करना जरूरी भी तो नहीं है… हम लोग सेट पर ही मिलते थे।”

इससे पहले, गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने भी अपने माता-पिता के अलग होने की खबरों को नकार दिया था। उन्होंने कहा था, मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इतना खूबसूरत परिवार मिला है और मैं मीडिया, फैंस और शुभचिंतकों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।