अयोध्या में रामलला के कपाट अब एक घंटा होंगे बंद , आरती में 100 लोग होंगे शामिल

<p>&nbsp;श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार से दोपहर में एक घंटे के लिए राम मंदिर के कपाट बंद रखने का फैसला लिया है। &nbsp;प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से मंदिर में भक्तों का रेला प्रतिदिन रोज़ से अधिक होता जा रहा है। &nbsp;इसी के मद्देनज़र ट्रस्ट ने ये निर्णय लिया है।</p>

अयोध्या में रामलला के कपाट अब एक घंटा होंगे बंद , आरती में 100 लोग होंगे शामिल
16-02-2024 - 07:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बढ़ा दिया है।अबसे मंदिर के कपाट दोपहर में एक घंटे तक बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रस्ट ने  यह भी बताया कि मंदिर के द्वार 12:30 बजे से 1:30 बजे तक बंद रहेंगे। 

बता दें कि प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक था, जिसमें दोपहर 1:30 से 3:30 तक दो घंटे के लिए मंदिर के कपाट बंद रहते थे। इसके साथ ही अब आरती में 100 लोग शामिल होंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।