दिल्ली से जयपुर तक भूकंप के करारे झटके... दिल्ली में तीव्रता 6.6, अफगानिस्तान में केंद्र पाकिस्तान भी हिला
<p><em><strong>दिल्ली एनसीआर और जयपुर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। </strong></em></p>
मंगलवार रात करीब 10ः20 पर राजधानी दिल्ली, एनसीआर और जयपुर समेत उत्तर भारत के कई नगरों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। दिल्ली- एनसीआर के अलावा पूरे हिमाचल, राजस्थान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान, तजाकिस्तान और चीन में भी झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 है।
फिलहाल जितनी तीव्रता का भूकंप रहा, उसके अनुसार किसी भारी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुक जाने की खबर जरूर है। लेकिन, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है।
भूकंप के कारण कुछ जगहों पर लोगों के बीच दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। फरवरी के पहले सप्ताह में तुर्की और सीरिया के भूकंप के बाद भारत में महसूस किये गये भूकंप के झटकों से लोगों में डर की स्थिति बन गयी। हरियाणा के गुड़गांव, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़कों पर निकल आये। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
यह खबर अभी-अभी आई है और इसे सबसे पहले आप न्यूज ठिकाना पर पढ़ रहे हैं। हमारी नजर इस खबर पर लगातार बनी हुई है, जैसे-जैसे ताजा जानकारी मिलेगी, आप तक सबसे पहले पहुंचाएंगे।
What's Your Reaction?