राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर में महसूस किये गये भूकंप के झटके, फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं
<p>नये साल की सुबह देश की राजधानी नई दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) भूकंप (Earth quake) के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इन झटकों से किसी तरह की हानि की जानकारी नहीं है।</p>
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था, जिसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी. राजधानी में 1 बजकर 19 मिनट पर 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
तो यह था भूकंप का कारण
विशेषज्ञों की मानें तो देहरादून से महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इस लाइन में अनगिनत दरारें हैं. इन दरारों में चल रही गतिविधियों की वजह से प्लेट मूवमेंट करती हैं। इसी वजह से भूकंप के झटके महसूस होते हैं। राजधानी में इससे पहले भी नवंबर के महीने में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
वर्ष 2022 के नवंबर में दिल्ली में तीन बार आया है भूकंप
9 नवंबर- 9 नवंबर को Delhi-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 6.3 थी, भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित 7 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
12 नवंबर- 12 नवंबर को दूसरी बार Delhi-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, हालांकि इसकी वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
29 नवंबर- 29 नवंबर को तीसरी बार Delhi-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस बार भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी. तब भूकंप का केंद्र नई दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी
What's Your Reaction?