आधी रात को धूजी ' धरती धोरां री '..!, जयपुर और श्रीगंगानगर में भूकंप के झटके

आधी रात को धूजी ' धरती धोरां री '..!, जयपुर और श्रीगंगानगर में भूकंप के झटके
17-10-2022 - 01:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में रविवार 16 अक्टूबर 20200 की आधी रात बाद लगातार दो जगह पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रात 12 बजकर 27 मिनट पर श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्र में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। इसके बाद 12 बजकर 36 मिनट पर के जयपुर और टोंक के आस-पास क्षेत्र में क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। भूकम्प का केंद्र फागी के पास जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा।जयपुर में देर रात भूकंप झटके महसूस होने से लोग भयभीत हो गए। हालांकि खबर के लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना के समाचार प्राप्त नहीं हो सके हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।