विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेंगे टैबलेट..!, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा

विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेंगे टैबलेट..!, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा
17-10-2022 - 04:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हम इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को टेबलेट देने की योजना बना रहे हैं। हमारा अगला बजट युवाओं, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को समर्पित होगा। "यह कहना है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। गहलोत ने ग्रामीण ओलंपिक के राज्य स्तरीय मुकाबलों के अंतिम चरण का रविवार को उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में राज्य के तीस लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से दस लाख महिला खिलाड़ी थीं। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का मैदान पर एक प्रतियोगिता में उतरना ही हमारी ऐतिहासिक सफलता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उद्घाटन के बाद मैदान में उतरे और कबड्डी के मैच में रैफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने सीटी बजाकर भीड़ को मैट से नीचे उतारा और पूरा कबड्डी का मैच देखा। सीएम ने कहा कि राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों के दौरान वे ब्लॉक, पंचायत और जिला स्तर पर गए और मुकाबले देखे। मैदान में खिलाड़ी जो मेहनत करते है, उससे उनमें आत्मविश्वास आता है जो उनके जिन्दगी भर काम आता है। अच्छे उपकरण, अच्छे मैदान और अच्छे प्रशिक्षकों से खेलों का स्तर बढ़ेगा और भविष्य में खिलाड़ी पदक जीतेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारिया, कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास आदि मौजूद थे। इससे पूर्व गहलोत ने राष्ट्रगान के बाद झंडारोहण किया। इसके बाद बीस हजार खिलाड़ियों मौजूदगी में मार्च पास्ट की सलामी ली।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।