राहुल, सोनिया गांधी को ईडी से झटका: यंग इंडिया और एजेएल की 751 करोड़ की संपत्ति जब्त

<p><em><strong>एजेएल की संपत्ति की कुल कीमत 661.69 करोड़ रुपए है। यह कार्रवाई दिल्ली, लखनऊ और मुम्बई में की गई है। वहीं, यंग इंडिया की प्रॉपर्टी की कीमत 90.21 करोड़ रुपए है। बता दें कि ईडी कांग्रेस के दोनों नेताओं से पूछताछ कर चुकी है।</strong></em></p>

राहुल, सोनिया गांधी को ईडी से झटका: यंग इंडिया और एजेएल की 751 करोड़ की संपत्ति जब्त
22-11-2023 - 09:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय से झटका मिला है। जांच एजेंसी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडिया की 751.9 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। एजेएल की संपत्ति की कुल कीमत 661.69 करोड़ रुपए है। यह कार्रवाई दिल्ली, लखनऊ और मुम्बई में की गई है। वहीं, यंग इंडिया की प्रॉपर्टी की कीमत 90.21 करोड़ रुपए है। बता दें कि ईडी कांग्रेस के दोनों नेताओं से पूछताछ कर चुकी है।
ईडी ने साल 2014 में दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर एजेएल और यंग इंडिया के खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच में पाया गया कि इस मामले से जुड़े आरोपियों ने मेसर्स यंग इंडियन के जरिये एजेएल की सैकड़ों करोड़ रुपए की संपत्ति हासिल करने के लिए आपराधिक साजिश रची थी। आरोप है कि मेसर्स एजेएल को समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए सरकार द्वारा भारत के विभिन्न शहरों में रियायती दरों पर जमीन दी गई थी।
एजेएल ने 2008 में अपना प्रकाशन कार्य बंद कर दिया और संपत्तियों का व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया। जांच में पाया गया कि एजेएल को 90.21 करोड़ का कर्ज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को चुकाना था हालांकि कांग्रेस पार्टी ने 90.21 करोड़ रुपए के इस कर्ज को माफ कर एजेएल को साजिशन एक नई कंपनी मेसर्स यंग इंडियन को महज 50 लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि इसके बाद यंग इंडिया के शेयर गांधी परिवार और उनके करीबियों को दे दिए गए यानी एजेएल की करोड़ों की संपत्ति और यंग इंडिया के जरिये परोक्ष रूप से गांधी परिवार का कब्जा हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।