राजस्थान: पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर गैंगस्टर को गोलियों से भूना

<p><em><strong>शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से भरतपुर कोर्ट लाते समय बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मृतक को करीब 20 से 25 गोलियां लगने की बात सामने आई है।</strong></em></p>

राजस्थान: पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर गैंगस्टर को गोलियों से भूना
13-07-2023 - 07:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पहले पुलिस की आंखों में लाल मिर्च झोंकी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस रोडवेज बस से ही जयपुर से भरतपुर कोर्ट में बदमाश को पेशी पर लेकर आ रही थी। जहां आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आमोली टोल प्लाजा से बस के निकलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें कुछ रोडवेज बस यात्रियों के भी घायल होने की बात सामने आई है।
दो आरोपी थे रोडवेज बस में
कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में बुधवार को जयपुर जेल में बंद सात आरोपियों को भरतपुर न्यायालय में पेश होना था, वैसे अक्सर पुलिस की ओर से जयपुर से ही बदमाशों को पुलिस वैन से लाया जाता था। लेकिन संख्या कम होने से दोनों को रोडवेज बस से पुलिसकर्मी ला रहे थे। 
टोल प्लाजा पर किया हमला
रोडवेज बस चालक ने टोल प्लाजा पर रसीद कटवाने के लिए बस को रोका तो निकलते ही एक बाइक व स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मिर्च झोंकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अपराधी कुलदीप जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर, 2022 को नामजद बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।