लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज: दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग देगा जानकारी

<p>लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार को किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से चुनावी कार्यक्रम की डिटेल जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार आम चुनाव 6 से 7 चरण में कराए जा सकते हैं। इससे पहले ही शुक्रवार को दो नए चुनाव आयुक्त ने पदभार संभाल लिया।</p>

लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज: दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग देगा जानकारी
16-03-2024 - 10:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म होने वाला है। निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार को दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देगा। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में कराए जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों की घोषणा
चुनाव आयोग ने अपने पोस्ट में लिखा आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
पिछली बार 10 मार्च को हुई थी घोषणा
पिछली बार 2019 में आम चुनाव की तारीख 10 मार्च को घोषित हुई थी। पिछला बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराए गए थे। पिछली बार 67.1 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, मतों की गिनती 23 मई को हुई थी। इस बार लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ लोग वोट देंगे। आयोग ने दावा किया है कि इस बार चुनाव में करप्शन पर रोक लगाने के लिए बहुत नए कदम उठाए जाएंगे।
राजनीतिक दलों की है तैयारी
आम चुनाव को लेकर सत्ताधारी एनडीए के साथ ही विपक्षी धड़ा इंडिया गठबंधन भी चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। बीजेपी, कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय दलों की तरफ से भी उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी ने तो अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं, इंडिया गठबंधन में अभी कई राज्यों में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।