सनकी किलर की ऐसी खौफनाक कहानी...जिसे देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
<p>क्राइम-थ्रिलर जॉनर पर बनी फिल्मों को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इस पर बॉलीवुड में अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। विलेन का खूंखार किरदार आपके जेहन में हमेशा के लिए बस जाएगा।</p>
साल 2022 में एक धांसू क्राइम थ्रिलर फिल्म ने दस्तक दी थी। कहानी कुछ हटके थी जिसे लोगों को बहुत पसंद किया। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में हीरो से ज्यादा खूंखार विलेन की खलनायकी के चर्चे हुए थे। साउथ के एक्टर मूवी में विलेन बनकर छा गए थे और अपनी अदाकारी से सबको चैंका दिया था।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘चुप’। इसमें सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में एक्टिंग के मामले में दुलकर सलमान, सनी देओल ही नहीं बल्कि बाकी सभी सितारों पर भारी पड़े थे।
फिल्म की कहानी एक साइकोपैथ किलर सेबेस्टियन गोम्स की है, जो फिल्म क्रिटिक्स को एक-एक करके बेरहमी से मौत के घाट उतार देता है। इस केस को सुलझाने की जिम्मेदार पुलिस अफसर अरविंद माथुर (सनी देओल) को मिलती है। लेकिन किलर आसानी से पुलिस के हाथ नहीं आता है।
पुलिर और सेबेस्टियन के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चलता है। सेबेस्टियन एक चालार साइकोपैथ किलर है जो बड़ी चालाकी से हत्या को अंजाम देता और कोई भी सबूत नहीं छोड़ता है।
सेबेस्टियन गोम्स फिल्म क्रिटिक्स की जान क्यों लेता है। इसके पीछे क्या वजह है, इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। दुलकर सलमान ने ‘चुप’ में कमाल का काम किया है। उन्होंने इस मूवी में अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है।
सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म ‘चुप’ का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। उन्होंने ही दो राइटर्स के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है। ‘चुप’ को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले थे, लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कमाल नहीं दिखा पाई थी।
अगर आप क्राइम-थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए है। इस मूवी का लुत्फ आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उठा सकते हैं। फिल्म के कई सीन्स रोंगटे खड़े देने वाले हैं।
What's Your Reaction?