रिटायरमेंट पर हाथी कलीम को मिला गार्ड ऑफ ऑनर..!

<p><em>तमिलनाडु के वन विभाग में कुमकि हाथी कलीम 60 बरस होकर आखिरकार रिटायर हो गया। कलीम के रिटायर होने पर उसे वन विभाग के कर्मचारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। अन्नामलाई टाइगर रिजर्व के कोषिकमुत्थी कैंप में तैनात कलीम 99 बचाव राहत कार्यो में शामिल रहा है।</em></p>

रिटायरमेंट पर हाथी कलीम को मिला गार्ड ऑफ ऑनर..!
08-03-2023 - 09:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बता दें कि कुमकि शब्द फारसी शब्द कुमक से बना है जिसका अर्थ है मदद। यह शब्द महावतों के मध्य काफी प्रचलित है। वन विभाग की ओर से जंगल में जानवरों को बचाने के लिए कई बार अभियान चलाकर मदद पहुंचाई जाती है। ऐसे जानवर जिन पर अक्सर शिकारियों की नजर रहती है, उन्हें भी बचाने के कार्य चलते रहते हैं। कलीम वन विभाग की ओर से चलने वाले ऐसे 99 कार्यों में शामिल रहा है।

 

कलीम को जब वन विभाग में विदाई दी गयी तो वहां मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की आंखें नम हो गयीं। विशेषतौर पर कलीम का महावत मणि तो बहुत ही दुखी था। उसका कहना था कि कलीम उसके लिए बड़े भाई जैसा ही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।