बंदर के अंतिम संस्कार में पहुंचे उसके साथी, लोग बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा
<p><em><strong>छत्तीसगढ़ के कोटा में एक मृत बंदर को दफनाया जा रहा था। वहां पर बड़ी संख्या में बंदर पहुंचे। इस नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। उनका कहना है कि ऐसा प्यार उन्होंने जानवरों में पहली बार देखा है। बंदरों ने कोई मस्ती नहीं की, कोई शोर शराबा नहीं किया। साथी से बिछड़ने का गम साफ दिखाई दे रहा था।</strong></em></p>
छत्तीसगढ़ के कोटा में बंदरों की दोस्ती का अनूठा नजारा देखने को मिला। जहां मृत बंदर को दफनाया जा रहा था वहां बड़ी संख्या में बंदर पहुंचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कोटा के सामाजिक संगठनों को सूचना मिली थी कि डाक बंगला चौक पर एक बंदर की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने बंदर के शव को उठाया और अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।
बंदर के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई बंदर
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गड्ढा खोदकर बंदर को दफनाया जा रहा है। वहां बड़ी संख्या में बंदर मौजूद हैं और अंतिम संस्कार को देख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंतिस संस्कार की पूरी प्रक्रिया होने के बाद ही बंदर वहां से गए। बंदरों के चेहरों पर अपने साथी से बिछड़ने का गम साफ दिखाई दे रहा था।
हिंदू रीति से किया गया था अंतिम संस्कार
जैसे ही बंदर को दफनाने का काम शुरू हुआ। वैसे ही बड़ी संख्या में बंदर मौके पर पहुंचकर उसके अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। उनका कहना है कि ऐसा प्यार उन्होंने जानवरों में पहली बार देखा। इस दौरान बंदरों ने कोई मस्ती नहीं की, कोई शोर शराबा नहीं किया। साथी से बिछड़ने का गम साफ दिखाई दे रहा था। हाल ही में एक यूपी के अमरोहा से एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक बंदर बुजुर्ग की अर्थी से लिपट-लिपट कर रोया था।
What's Your Reaction?