Elon Musk News : एलन मस्क एक बार फिर 'अमीर नंबर वन' की गद्दी पर बैठे, अम्बानी टॉप 10 में तो अडानी 32वें नंबर पर

<p><em><strong>Elon Musk News :&nbsp;</strong>अरबपति कारोबारी एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वे फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ फिर से नंबर एक के सिंहासन पर काबिज हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की रैकिंग में ट्विटर के मालिक मस्क को वर्ल्ड रिचेस्ट परसन &nbsp;बताया गया है.&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Elon Musk News : एलन मस्क एक बार फिर 'अमीर नंबर वन' की गद्दी पर बैठे, अम्बानी टॉप 10 में तो अडानी 32वें  नंबर पर
28-02-2023 - 02:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के अनुसार, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर अरबपतियों की लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच गए हैं। 2023 में अब तक मस्क की नेट वर्थ में करीब 36 फीसदी का इजाफा हुआ है।

एलन मस्क की नेट वर्थ
28 फरवरी 2023 के मुताबिक, मस्क की नेट वर्थ फिलहाल 187.1 बिलियन डॉलर है। मस्क ने रईसों की लिस्ट में फ्रांस के बिजनेस टायकून बर्नार्ड अर्नाल्ट  को पीछे छोड़ दिया है। LVMH के सीईओ अर्नाल्ट की नेट वर्थ फिलहाल 185.3 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इन्डेक्स में हर दिन दुनिया के सबसे रईस लोगों की रैंकिंग होती है।

टेस्ला के शेयरों में उछाल ने चढ़ाया 
एलन मस्क की नेट वर्थ में उछाल का कारण टेस्ला के स्टॉक में आई तेजी है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, कंपनी ने इस साल अभी तक करीब 10 फीसदी का फायदा शेयरों में देखा है।

रैंकिंग में अंबानी टॉप 10 में तो अडानी 32 वें पायदान पर
इस समय भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी बन गए है। ब्लूमबर्ग बिलेनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की कुल हैसियत करीब 81.1 बिलियन डॉलर है। इस रैकिंग में गौतम अडानी 32 वें पायदान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनेयर इंडेक्स के अनुसार फिलहाल अडानी ग्रुप के मालिक की कुल हैसियत करीब 37.7 बिलियन डॉलर के आसपास है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।