एल्विश यादव हुआ हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट, पुलिस को अपशब्द बोलने वाली एल्विश आर्मी पर भी होगी कार्रवाई

<p>यूटयूबर एल्विश यादव को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस केस की विवेचना की जा रही है और जल्द ही इसमें कई और नाम का खुलासा भी होगा और गिरफ्तारियां भी होंगी। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर एल्विश आर्मी ने पुलिस को जो अपशब्द कहे हैं, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।&nbsp;</p>

एल्विश यादव हुआ हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट, पुलिस को अपशब्द बोलने वाली एल्विश आर्मी पर भी होगी कार्रवाई
19-03-2024 - 11:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रविवार शाम से ही एल्विश यादव को क्वारंटाइन सेल में बंद किया गया था। उसके बाद अब उसे हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले नॉर्मल प्रोसीजर के तहत उसे आम कैदियों के साथ रखा जाना था। लेकिन, एक सेलिब्रिटी होने के नाते उसे हाई सिक्योरिटी सेल में बंद किया गया है।

एल्विश आर्मी पर भी होगी कार्रवाई 
डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले में विवेचना जारी है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके साथ ही साक्ष्य में जो भी सामने आएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया है कि वीडियो फुटेज की जांच भी की जा रही है, जो भी व्यक्ति की संलिप्तता आएगी, उनसे पूछताछ करेंगे। उन्होंने एल्विश आर्मी के सोशल मीडिया पर कहे गए अपशब्द पर भी कार्रवाई की बात कहीं।

ज़रूरत पड़ी तो लेंगे रिमांड : डीसीपी
डीसीपी ने बताया कि अगर पुलिस को जरूरत पड़ेगी तो एल्विस की रिमांड के लिए भी याचिका दायर की जाएगी। इस मामले में सबसे अहम कड़ी एल्विश का फोन भी है। जब एल्विश की गिरफ्तारी हुई थी तो उस वक्त पुलिस को उसके पास से जो फोन बरामद हुआ था, उसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में अब एनडीपीएस की धारा बढ़ाने के बाद एल्विश की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

20 साल तक की जेल हो सकती है 
एल्विश यादव के मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8, 20, 27 और 29 के कड़े प्रावधानों के तहत आरोप जोड़े गए हैं। फोरेंसिक रिपोर्टों ने पहले पार्टी स्थल से एकत्र किए गए नमूनों में सांप के जहर की उपस्थिति की पुष्टि की है।एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के अनुसार  रेव पार्टी मामले में दोषी साबित होने पर एल्विश यादव को बिना जमानत के 20 साल तक की जेल हो सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।