Fifa World Cup 2022 : इंग्लैंड के मार्क्स रैशफोर्ड ने फ्री किक पर दागा 121.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गोल, ताकते रह गये वेल्स के खिलाड़ी

<p><em><strong>फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएन यानी &nbsp;फीफा द्वारा आयोजित Fifa World Cup 2022 के ग्रुप-बी के एक मैच में इंग्लैंड ने वेल्स को 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने राउंड ऑफ 16 के लिए क्वॉलिफाइ भी कर लिया।</strong></em></p>

Fifa World Cup 2022 : इंग्लैंड के मार्क्स रैशफोर्ड ने फ्री किक पर दागा 121.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गोल, ताकते रह गये वेल्स के खिलाड़ी
30-11-2022 - 03:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने टीम के शुरुआती लाइनअप में मार्कस रैशफोर्ड और फिल फोडेन को मौका दिया और दोनों ने मिलकर 3 गोल दागते हुए टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। इस मैच का विशेषता रैशफोर्ड का फ्री किक पर दनदनाता गोल रहा। उन्होंने यह गोल 121 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से लगाया था।
उल्लेखनीय है कि मैच के 50वें मिनट में इंग्लैंड को फ्री किक का मौका मिला तो रैशफोर्ड ने इस किक के लिए आगे आये। हालांकि वेल्स के खिलाड़ी गोलपोस्ट के सामने मुस्तैदी से खड़े हो गये लेकिन वे गोलकीपर के साथ किसी भी फ्री किक शॉट को रोकने के लिए तैयार थे। लेकिन, रैशफोर्ड का शॉट वेल्स के खिलाड़ियों की मजबूत दीवार और गोलकीपर को छकाते हुए बिजली की रफ्तार से गोलपोस्ट में चला गया। हालांकि गोलकीपर ने अपने बायीं ओर जंप जरूर लगाई  लेकिन वे गेंद की रफ्तार के आगे बेबस ही थे।

भारत में ऑफिशल ब्रॉडकास्टर JioCinema  ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही फ्री किक की रफ्तार भी बताई है। जब रैशफोर्ड ने किक लगाई तो गेंद 121.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से निकली। हाफटाइम के ठीक बाद इंग्लैंड ने 3 गोल दागे।
रैशफोर्ड ने 50वें और फोडेन ने 51वें में फ्री किक से स्कोर किया था, जबकि 68वें मिनट में रैशफोर्ड ने दूसरी बार गेंद बॉक्स में डाला। मैच में वेल्स के कप्तान गैरेथ बेल को हाफ टाइम के बाद चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। इंग्लैंड राउंड ऑफ 16 में सेनेगल से भिड़ेगा। इस मैच के बाद वेल्स ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।