क्या भारत को मिल गया अगला माही ! सुनील गावस्कर ने बांधे ध्रुव जुरैल की तारीफों के पुल
<p><em>भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चैथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के लिए महज दूसरा टेस्ट खेल रहे ध्रुव जुरैल ने सबको काफी प्रभावित किया।</em></p>
भारतीय विकेटकीपर धु्रव जुरैल को इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले गए चैथे टेस्ट की पहली पारी में 90 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर से खूब तारीफ मिली। जुरैल ने दिन की शुरुआत 30 रन से की थी और तीसरे दिन की सुबह के सत्र में 60 रन और जोड़े। दुर्भाग्य से, वह अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए क्योंकि उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
सुनील गावस्कर को जुरैल में दिखी माही की झलक
गावस्कर ने जुरैल की मौजूदगी की तुलना दिग्गज एमएस धोनी से की और विश्वास जताया कि यह युवा खिलाड़ी भविष्य में कई शतक बनाएगा। जुरैल की पारी लंच के समय समाप्त हुई, जिसमें उन्होंने 149 गेंदों का सामना किया और छह चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने आठवें विकेट के लिए कुलदीप यादव के साथ 76 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे भारत को अपनी पारी को स्थिर करने में मदद मिली।
कुलदीप ने जेम्स एंडरसन द्वारा आउट होने से पहले 28 रन बनाए। इंग्लैंड के शोएब बशीर ने मैच में अपने पहले पांच विकेट लिये। शतक से चूकने के बावजूद, जुरैल के प्रदर्शन की गावस्कर ने खूब तारीफ की और यह स्पष्ट किया कि अगर वह इस तरह खेलते रहे तो उनका भविष्य काफी उज्ज्वल होगा।
सुनील गावस्कर ने जुरैल को सराहा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स 18 पर कमेंट्री के दौरान ध्रुव जुरैल को सराहा। उन्होंने कहा, ध्रुव जुरैल का प्रेसेंस ऑफ माइंड देखकर मुझे लगता है कि वह अगले एमएस धोनी बनने वाले हैं। आज वह एक शतक से चूक गए। लेकिन, कोई गलती न करें कि यह यंग खिलाड़ी अपने प्रेसेंस ऑफ माइंड के चलते कई शतक लगाएंगे।
What's Your Reaction?