जोश देखते ही बना...जब नन्हे मुन्नो से लेकर सीनियर सिटीजन्स तक ने दी ऐसी परफॉरमेंस !

<p>जयपुर में तानसेन संगीत महाविद्यालय मानसरोवर द्वारा डांस २०२४ संगीतमय वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। छोटे छोटे बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन्स तक ने अपनी विभिन्न कलाओं का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम तक्षशिला बिजनेस स्कूल मानसरोवर के इंडोर ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।</p>

जोश देखते ही बना...जब नन्हे मुन्नो से लेकर सीनियर सिटीजन्स तक ने दी ऐसी परफॉरमेंस !
09-03-2024 - 08:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और अन्य कला माध्यमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने गिटार ,कीबोर्ड ,वेस्टर्न डांस ,कथक,गायन  जैसी अलग-अलग एक्टिविटीज में भाग लिया। संस्था के 250 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। 

तानसेन संगीत महाविद्यालय के डायरेक्टर प्रखर सोमानी ने बताया कि तानसेन संगीत महाविद्यालय में हर वर्ष इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों द्व्रारा किया जाता है।इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल मजबूत हो इसलिए यह कार्यक्रम कराए जाते हैं।इससे हमारे बच्चों में आत्मविश्वास आने के साथ साथ स्टेज के प्रति डर भी खत्म होता है। 

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीवनी ग्रुप के श्री सुनील माहेश्वरी एवं श्री राजीव टॉक थे । कार्यक्रम में 3 वर्ष से 85 वर्ष तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किये गए। 

वीडियो</p>

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।