साइबर हमले से फेसबुक और इंस्टा डाउन..! डीडीओएस अटैक ने यूजर्स को लटकाया

<p><em>ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, फेसबुक के लिए आउटेज की 300,000 से अधिक रिपोर्टें थीं, जबकि इंस्टाग्राम के लिए 20,000 से अधिक रिपोर्टें थीं। यह वेबसाइट यूजर्स सहित कई स्रोतों से स्थिति रिपोर्ट एकत्र करके आउटेज को ट्रैक करती है।</em></p>

साइबर हमले से फेसबुक और इंस्टा डाउन..! डीडीओएस अटैक ने यूजर्स को लटकाया
06-03-2024 - 12:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पूरी दुनिया में मंगलवार रात उस वक्त हंगामा मच गया जब लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसा क्यों हुआ? यह अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ये डीडीओएस अटैक हो सकता है। इसमें बहुत सारे लोग एक साथ सर्वर पर लॉगिन करने की कोशिश करते हैं, जो उसकी क्षमता से ज्यादा होता है, जिसमें ज्यादातर फेक यूजर होते हैं। इसे कम्प्यूटर रोबोट, जिसे बोट्स कहते हैं, से बनाया जाता है।
दुनियाभर के कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने की शिकायतें कीं। कई यूजर्स ने इन ऐप्स से खुद-ब-खुद लॉगआउट होने या एरर मेसेज दिखने की बात कही है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ पर भी हजारों यूजर्स ने आउटेज रिपोर्ट की। मेटा के मेसेंजर और थ्रेड ऐप पर भी ऐसी ही दिक्कतें आ रही थी। हालांकि, करीब 50 मिनट के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।
वेबसाइट के अनुसार, फेसबुक के लिए आउटेज की 300,000 से अधिक रिपोर्टें थीं, जबकि इंस्टाग्राम के लिए 20,000 से अधिक रिपोर्टें थीं। यह वेबसाइट यूजर्स सहित कई स्रोतों से स्थिति रिपोर्ट एकत्र करके आउटेज को ट्रैक करती है। इस बारे में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जब मेटा से सवाल किया, तो उन्होंने तुरंत इसका जवाब नहीं दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।