चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा दिखा चांद का नजारा, इसरो ने जारी की पहली वीडियो

<p><em><strong>इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। इसकी 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है।</strong></em></p>

चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा दिखा चांद का नजारा, इसरो ने जारी की पहली वीडियो
07-08-2023 - 08:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रविवार (6 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी की हैं। चंद्रयान-3 ने शनिवार (5 अगस्त) को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये नजारा दिखाया। वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे हैं। 
मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा में चंद्रयान-3 से चंद्रमा का नजारा देखने को मिला। इसरो का मिशन मून अब तक अच्छा रहा है और इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर इस महीने के अंत में 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। 
चांद की कक्षा में किया प्रवेश
चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए लॉन्च किया गया था, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है। भारत का तीसरा मानवरहित चंद्र मिशन चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया था।
‘चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं’
चंद्रयान-3 को बिना किसी गड़बड़ी के चांद के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष इकाई से किए जाने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा, ‘मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।’ 17 अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं होंगी जिसके बाद रोवर प्रज्ञान के साथ लैंडिंग मॉड्यूल विक्रम यान के प्रपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर पर डी-आर्बिटिंग कवायद की जाएगी।
मिशन में एक बड़ा मील का पत्थर 
यान का चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के महत्वाकांक्षी 600 करोड़ रुपये के मिशन में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 17 दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए महत्वपूर्ण होंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।