अस्पताल में फर्जी डॉक्टर, डाॅक्टर्स रूम में बैठ मरीजों से कर रही थी खिलवाड़

<p>बस्सी उप जिला अस्पताल में इलाज आज भी व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही है। आज भी गरीब मरीज और असहाय इलाज के नाम पर ठगे जा रहे हैं।</p>

अस्पताल में फर्जी डॉक्टर, डाॅक्टर्स रूम में बैठ मरीजों से कर रही थी खिलवाड़
15-12-2023 - 09:14 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में निजाम बदलने की तैयारी के बीच जयपुर से बड़ी खबर है। राजधानी जयपुर के बस्सी उप जिला अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का पता चला है। बस्सी उप जिला अस्पताल में इलाज आज भी व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही है। आज भी गरीब मरीज और असहाय इलाज के नाम पर ठगे जा रहे हैं। राज्य में अवैध रूप से खुलकर मौत का अड्डा चलाया जा रहा है और उसमें बिना डिग्री वाले मुन्ना भाई एमबीबीएस टाइप के लोग इंसानी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
जी हां, बस्सी उप जिला अस्पताल में फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। यहां डॉक्टर के रूम में बैठ मरीजों को धड़ल्ले से दवाएं लिखी जा रही है। ये सारा खेल महिला डॉक्टर के तौर पर तैनात फर्जी डॉक्टर मरीजों को दवाइयां दे रही है।
हद तो तब हो गई जब तैनात फर्जी डॉक्टर के बारे में पूछा गया तो उप जिला अस्पताल इंचार्ज डॉ विजेंद्र मीणा भी बचाव में उतर आये और कहा कि वहां ड्यूटी पर तैनात कैंप में गई हुई थी। इसलिए उन्होंने डॉक्टर से पूछकर दवा लिख दी। जबकि डॉक्टर ने उस महिला को निजी काम के लिए रख रखा हैं।  
जब पता चला कि यहां मौजूद डॉक्टर के पास ना तो डिग्री है और ना इस अस्पाताल में ये कोई डॉक्टर है। अस्पताल के ही दूसरे डॉक्टर ने उसे पकड़ा तो कहने लगी कि आप इस बारे ने मैम से बात कर लो। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब स्वास्थ्य विभाग इस पर कोई एक्शन लेगा या अभी किसी अनहोनी का इंतजार करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।