रामनवमी से सुलग रहे बिहार के शहरः सासाराम में ब्लास्ट, नालंदा में फायरिंग के बाद कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

<p><em><strong>नालंदा के बिहार शरीफ और रोहतास के सासाराम में हालात फिर खराब हुए हैं। रोहतास में बम ब्लास्ट में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। नालंदा में फायरिंग के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है।</strong></em></p>

रामनवमी से सुलग रहे बिहार के शहरः सासाराम में ब्लास्ट, नालंदा में फायरिंग के बाद कर्फ्यू, इंटरनेट बंद
02-04-2023 - 09:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रामनवमी को भड़की हिंसा के बाद से ही बिहार के नालंदा में हालात गंभीर बने हुए हैं। बिहार शरीफ में शनिवार को एक बार फिर स्थिति बिगड़ने के बाद इलाके में धारा-144 हटाकर कर्फ्यू लगा दिया गया। यही नहीं, इंटरनेट भी बंद रखा गया है। बिहार पुलिस की ओर से लगातार कई ट्वीट कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। डीएम-एसपी खुद क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। 
उधर, रोहतास जिले के सासाराम में बम ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। करीब 5 से 6 लोग इस धमाके में घायल हुए हैं। एक स्कूटी भी बरामद हुई है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यहां भी पुलिस ने लोगों को घरों में रहने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति की अपील की है।
नालंदा में फिर बिगड़े हालात
दरअसल, बिहार के सासाराम और नालंदा स्थित बिहार शरीफ में गुरुवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारी पत्थरबाजी और बवाल हुआ था। हालांकि, प्रशासन की ओर से जल्द ही स्थिति को संभालने की कोशिशें हुई जिसके चलते शुक्रवार को हालात सामान्य रहे। पुलिस की ओर से बताया गया कि सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, नालंदा के बिहार शरीफ में हुई हिंसा के मामले में 27 लोगों को पकड़ा गया।
बिहार शरीफ में फायरिंग, घायल शख्स पटना रेफर
बिहार शरीफ में एक शख्स गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तुरंत ही उसे पटना रेफर कर दिया। दो और लोगों के सामान्य रूप से घायल होने की सूचना है। इसबीच, प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। 
इलाके में लगा कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद
हालात को देखते हुए इलाके में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी गई है। सोशल मीडिया पर कमेंट करने से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा कि अफवाहों पर कृपया ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।