आनंद महिंद्रा ने रिंकू सिंह की तारीफ क्या की, फैंस ने मांग डाली 'थार'
<p><em>IPL2023 गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ आख़िरी ओवर में लगातार पाँच छक्के लगाकर आईपीएल में अपनी टीम केकेआर को जीत दिलाने और इतिहास रचने वाले रिंकू सिंह ने 5 गेंदों में 5 छक्के लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।</em></p>
इसी बीच, बिजनेसमैन/'महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड' के आनंद महिंद्रा भी रिंकू की बैटिंग से काफी प्रभावित दिखे। रिंकू की तारीफ में आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया। बता दें कि रिंकू सिंह ने 21 बॉल में 48 रन ठोंक दिए। इसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल था।
रिंकू सिंह की मानसिक ताकत खून में इंजेक्ट किया जाये
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2022 में 91वें स्थान पर बैठे आनंद महिंद्रा ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए ट्वीट में लिखा- हम रिंकू सिंह के अद्भुत, आखिरी ओवर, मैच जिताने वाली बल्लेबाज़ी का जिक्र किए बिना #MondayMotivation की बात कैसे कर सकते हैं? हम यह जानना चाहते हैं कि 'करो या मरो' की स्थिति में उनके दिमाग में क्या चल रहा था? उन्हें गेंद को इस तरह हिट करने की मानसिक शक्ति कैसे मिली? हम चाहते हैं कि उस ताकत को एक बोतल में बंद कर दिया जाए और हमारे खून में इंजेक्ट कर दिया जाए।
फैंस ने मांग ली रिंकू के लिए एक 'थार'
आनंद महिंद्रा के ट्वीट में रिंकू सिंह की तारीफ करने के बाद लोगों ने कमेंट में उनसे रिंकू के लिए थार मांगी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तारीफ के बाद एक Thar तो बनती है सर। बता दें कि रिंकू सिंह से पहले महिंद्रा ने एमएस धोनी की बैटिंग की भी तारीफ कर चुके हैं।
What's Your Reaction?