Asad Ahmed Encounter : पुलिस एक्शन का डर! असद का शव लेने झांसी नहीं जाएंगे परिजन, रास्ते में रुके असद के नाना और मौसा

<p><strong>Asad Ahmed Encounter :&nbsp;<em>एनकाउंटर में मारेे गए अतीक अहमद के बेटे असद का शव लेने के लिए कोई परिजन झांसी जाने को तैयार नहीं है। असद के नाना हारून और मौसा उस्मान बीच रास्ते में रुक गए हैं। असद के साथ मारे गए गुलाम के परिजनों ने पहले ही शव लेने से इनकार कर दिया था।</em></strong></p>

Asad Ahmed Encounter : पुलिस एक्शन का डर! असद का शव लेने झांसी नहीं जाएंगे परिजन, रास्ते में रुके असद के नाना और मौसा
14-04-2023 - 02:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का गुरुवार को झांसी में एनकाउंटर हुआ था, जिसके बाद अतीक अहमद के परिजन शव लेने झांसी जाने वाले थे लेकिन असद के नाना हारून और मौसा उस्मान बीच रास्ते में रुक गए हैं। परिवार वालों का कहना है कि झांसी जाने पर पुलिस इस केस में उन पर भी शिकंजा कस सकती है जबकि शूटर गुलाम के परिजनों ने पहले ही शव लेने से इनकार कर दिया है।
प्रयागराज पुलिस अब असद के शव को खुद ही झांसी से मंगवाएगी। असद का शव झांसी से दोपहर के वक्त भेजा जाएगा। असद के शव को प्रयागराज पुलिस यहां रिसीव करेगी। प्रयागराज पुलिस ने असद के नाना और मौसा से भी इस बारे में संपर्क किया है। दोनों से कहा गया है कि वह अब झांसी जाने की कोशिश ना करें। असद का शव उन्हें प्रयागराज में ही सुपुर्द कर दिया जाएगा। रात के वक्त कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में असद का अंतिम संस्कार हो सकता है।
कहां दफनाया जाएगा असद?
असद को उसके दादा की कब्र के नजदीक ही दफनाए जाने की तैयारी है। प्रयागराज पुलिस ने असद के ननिहाल वालों को यह भरोसा दिलाया है कि जो भी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उन्हें बेवजह कतई परेशान नहीं किया जाएगा। मानवीय आधार पर असद के शव को झांसी से मंगाकर प्रयागराज में रिश्तेदारों को सुपुर्द किया जाएगा। असद के साथ मारे गए शूटर गुलाम के परिजनों ने गुरुवार को शव लेने से इनकार कर दिया था।
जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा अतीक
बेटे असद के जनाजे में माफिया अतीक अहमद शामिल नहीं हो पाएगा। इसके लिए माफिया अतीक अहमद की फरियाद डीएम के यहां भी दाखिल नहीं हो सकेगी। दरअसल, डीएम को सिर्फ न्यायिक हिरासत में जेल में रह रहे लोगों को ही विशेष परिस्थितियों में अधिकतम 72 घंटे तक की पैरोल देने का अधिकार है। अतीक अहमद कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कस्टडी में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।