फुटबॉलर लियोनेल मेसी को गुंडों ने दी धमकी; ससुराल के सुपरमार्केट में की फायरिंग..!

<p><em>अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को कुछ गुंडों ने एक लिखित संदेश में धमकी दी है। इतना ही नहीं धमकी देने से पहले बंदूकधारियों ने मेसी के सुपरमार्केट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह सुपरमार्केट मेसी के ससुराल वालों का है। सुपरमार्केट पर कुल चौदह राउंड फायरिंग हुई है। गनीमत यह है कि इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ। लेकिन कहा जा रहा है कि सुपरमार्केट को काफी नुकसान हुआ है।&nbsp;</em></p>

फुटबॉलर लियोनेल मेसी को गुंडों ने दी धमकी; ससुराल के सुपरमार्केट में की फायरिंग..!
04-03-2023 - 01:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों ने मेसी के ससुरालवालों के सुपरमार्केट 'युनिको' को क्यों निशाना बनाया। रोसारियो पुलिस के मुताबिक हमलावर कार्डबोर्ड के एक टुकड़े पर एक धमकी भरा नोट लिखकर उसे छोड़ कर चले गए। उस नोट में लिखा था ' लियोनेल मेसी हम आपका इंतजार कर रहे है। जावकिन एक ड्रग डीलर है।. वह आपकी देखभाल नहीं करने वाले है।' 

आपको बता दें कि पाब्लो जावकिन अर्जेटीना के तीसरे बड़े शहर रोसारियो के मेयर हैं। गुरुवार को हुई  इस घटना के बाद जावकिन ने रोसारियो शहर में हुई हिंसा की वृद्धि, पुलिस और सुरक्षा की कमी के बारे में पत्रकारों से बातचीत की है। जावकिन ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट में लिखा था 'रोसारियो ब्यूनस आयर्स से 300 सौ किलोमीटर दूर है। हम अपराध से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय करना चाहते हैं। अर्जेंटीना को हमारी देखभाल करनी होगी बता दें कि मेसी और उनकी वाइफ एंटोनेला रोकुजो ने इस घटना पर टिपण्णी नहीं की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।