सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर पहला भयानक कार एक्सीडेंट: कई बार पलटी कार...वीडियो वायरल
<p>सोशल मीडिया पर अटल सेतु पर हुए कार एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह अटल सेतु पर हुआ पहला हादसा है। इस वायरल क्लिप में एक लाल रंग की गाड़ी अचानक से डिवाइडर से जाकर टकरा जाती है। इस गाड़ी के पीछे मौजूद कार के डेशकैम में यह भयानक दुर्घटना कैद हो गई।</p>
देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ पर भयानक कार एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो जाती है और देखते ही देखते पुल पर कई बार पलट जाती है।
<
> इस घटना का वीडियो पीछे चल रही एक कार में लगे डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया। 46 सेकेंड्स के इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर त्वंके व िडनउइंप नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- एमटीएचएल पर पहली दुर्घटना! रवि शास्त्री के शब्दों में।। थोड़ी देर के लिए... (जो जानते हैं, वे जानते हैं) सचमुच!First Accident on MTHL!
In Ravi Shashtri's words: Thodi der ke liye....(those who know, know)
Literally pic.twitter.com/UK0TJfL7Kb— Roads of Mumbai (@RoadsOfMumbai) January 21, 2024
वायरल हुआ वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा 21 जनवरी का बताया जा रहा है। इंटरनेट पर तेजी से शेयर हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अपना नियंत्रण खो देती है और डिवाइडर से टकरा जाती है। इसके बाद कार कई बार पलट जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार नवी मुंबई के चिरले से मुंबई की ओर जा रहे थी। इसमें दो महिलाएं और तीन बच्चे सवार थे।
यूजर्स ने कहा- खतरनाक है स्पीड
सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ‘मुंबई रेन्स’ नामक हैंडल से लिखा गया- इस रोड पर 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट कभी नहीं होनी चाहिए थी। 70-80 किमी प्रति घंटा रफ्तार ठीक है। दुर्घटना से देर भली। ‘रोड सेफ्टी गाय’ नामक हैंडल से लिखा गया- 100 किमी प्रति घंटे की गति सीमा वाले इस थ्री लेन मार्ग के लिए इस सड़क का बायां हिस्सा खतरनाक रूप से संकरा है। मुझे हैरानी नहीं होगी, अगर हम बाएं ओर खड़े वाहनों के साथ दुर्घटनाएं होती देखें। राहुल बख्शी नामक एक यूजर ने लिखा- हम जल्द ही सी लिंक की स्पीड लिमिट को 100 से घटाकर 80 होते हुए देखेंगे।
ताकि आसान हो सफर
‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ पुल का उद्घाटन इसी साल 12 जनवरी को हुआ था। इस पुल का निर्माण मुंबई और नवी मुंबई के बीच के सफर को आसान बनाने के लिए किया गया है। हालांकि लोगों के यहां लापरवाही से गाड़ी चलाने के कई मामले सामने आए हैं। इस पुल पर सुरक्षा के नजरिये से टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर ले जाना प्रतिबंधित है। यहां फोर-व्हीलर और मिनी बस की अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इसके अलावा पुल पर चढ़ने और उतरने के दौरान वाहन की अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे होनी चाहिए।
What's Your Reaction?