Bilawal Bhutto India : पहले बिलावल भुट्टो का स्वागत और फिर धुलाई...! आतंकवाद के मुद्दे पर एस. जयशंकर ने खूब सुनाया

<p><em><strong>12 साल बाद भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री की गोवा में तब किरकिरी हो गई, जब भारतीय विदेश मंत्री ने आतंकवाद का मुद्दा उठा दिया।&nbsp;</strong></em></p>

Bilawal Bhutto India : पहले बिलावल भुट्टो का स्वागत और फिर धुलाई...! आतंकवाद के मुद्दे पर एस. जयशंकर ने खूब सुनाया
06-05-2023 - 10:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

India Vs Pak In SCO Summit : पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का भारत दौरा अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में बना हुआ है। बिलावल शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं, जो कि 4-5 मई को गोवा में आयोजित की गई है। बिलावल का किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री के तौर पर यह 12 साल बाद पहला भारत दौरा है। यहां भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहले बिलावल का स्वागत किया और उसके 10 मिनट बाद ही आतंकवाद का मुद्दा उठाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।
यहां रूस और चीन के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में बिलावल भुट्टो के समक्ष भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। जयशंकर ने ये भी कहा कि आतंकवाद से हर रूप में लड़ना और उसे हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें सीमा पार के आतंकवाद को भी रोकना जरूरी है। मैं मानता हूं कि आतंकवाद से लड़ाई हमारे इस ऑर्गेनाइजेशन के वास्तविक लक्ष्यों में से एक है।’
दुआ सलामी हुई, नहीं मिले हाथ
इससे पहले एस. जयशंकर ने मंच पर ही सबके सामने बिलावल भुट्टो से दुआ सलामी की थी। नमस्ते के दौरान बिलावल ने हाथ भी जोड़े थे। एस जयशंकर और बिलावल की मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
पाक भी है एससीओ का सदस्य
चीन की अगुवाई वाला शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रीय संगठनों में से एक है। रूस, भारत, चीन और उज्बेकिस्तान समेत कई देश इसके सदस्य हैं। 2017 से पाकिस्तान भी एससीओ का मेंबर है। हर साल एससीओ की मीटिंग किसी न किसी देश में होती रहती है। इस बार इसकी मीटिंग भारत में आयोजित की गई है। यहां पर कुछ दिनों पहले दिल्ली में एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग हुई थी। और, अब एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।