वैगनर समूह ने किया रूस के शहर रोस्तोव पर कब्ज़ा, गृहयुद्ध के हालातों में मास्को में हाईअलर्ट घोषित

<p><em>Russia-Ukraine War: रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए तकरीबन डेढ़ साल अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक नया मोड़ आ गया है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन अब अपने घर में ही घिरते नजर आ रहे हैं।दरअसल जंग में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैगनर के लड़ाकों ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद रूसी सेना के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है।</em></p>

वैगनर समूह ने किया रूस के शहर रोस्तोव पर कब्ज़ा, गृहयुद्ध के हालातों में मास्को में हाईअलर्ट घोषित
24-06-2023 - 04:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूसी शहर में दौड़ रहे वैगनर ग्रुप के टैंक
रूस की प्राइवेट आर्मी के तौर पर कुख्यात वैगनर ग्रुप अब राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। इस समूह के लड़ाकों ने रूसी शहर रोस्तोव पर कब्जा कर लिया है। शहर की सड़कों पर उसके हथियारबंद  लड़ाके टैंक लेकर घूम रहे हैं। इसके अलावा बख्तरबंद गाड़ियां भी नजर आ रही हैं। हालात को देखते हुए शहर के मेयर ने लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।

राजधानी मॉस्को में हाई अलर्ट
वैगनर समूह के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने रूसी सेना के एक हेलीकॉप्टर को गिराने का दावा भी किया है। प्रिगोजिन के इस बगावत के बाद रूस में गृहयुद्ध जैसी परिस्थितियां पैदा हो गयी हैं। राजधानी मॉस्को में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है।लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है।

पुतिन ने किया वैगनर के खिलाफ जंग की घोषणा 
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। पुतिन ने समूह के मुखिया येवगेनी प्रिगोजिन पर पीठ में छुड़ा घोंपने का आरोप लगाया है। देश की जनता को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपने देश को अंदरूनी विद्रोह से बचाएंगे और इस सशस्त्र विद्रोह को कुचलकर रख देंगे। 
ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्राइवेट आर्मी ने रूसी जनता को धोखा दिया है। उन्होंने हमारी सेना को चुनौती दी है। रोस्तोव शहर पर कब्जे को लेकर उन्होंने कहा कि हम हर हाल में अपनी नागरिकों की रक्षा करेंगे।

कौन है ये वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन
येवगेनी प्रिगोजिन कभी राष्ट्रपति पुतिन के कुक(रसोइया) हुआ करते थे। पुतिन से नजदीकी के बल पर वो रूस के ताकतवर शख्सियतों में शामिल हो गए और उसी के चलते अपनी निजी आर्मी भी खड़ी कर ली। रूस – यूक्रेन युद्ध में जब रूसी सैनिक मात खा रहे थे, तब वैगनर के लड़ाकों ने ही मोर्चे पर रूस को बढ़त दिलाई थी। लेकिन सेना से टकराव के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। ख़ास बात ये भी है कि रूस में पुतिन विरोधी विपक्षी नेताओं ने इस लड़ाई में आम लोगों को वैगनर ग्रुप का साथ देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।