नैनो भूल जाओ! ये है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 1.70 लाख रुपये !

<p><em><strong>सस्ती इलेक्ट्रिक कार खरीदनी है तो नैनो ईवी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। मार्केट में एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत महज 1.70 लाख रुपये के करीब है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम याकूजा करिश्मा है। इसे खरीदकर आप इलेक्ट्रिक कार का सपना पूरा कर सकते हैं।</strong></em></p>

नैनो भूल जाओ! ये है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 1.70 लाख रुपये !
21-11-2023 - 11:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दायरा काफी बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल को छोड़कर लोग इलेक्ट्रिक कार पर शिफ्ट हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारों की कीमत ज्यादा होती है, इसलिए कई लोग इन्हें खरीदने से कतराते हैं। अगर आप भी कम बजट की वजह से बैटरी से चलने वाली कार को खरीदने से पीछे हट रहे हैं, तो ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार याकूजा करिष्मा खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2 लाख रुपए से भी कम बताई जा रही है। यानी आपको नैनो ईवी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

याकूजा ईवी हरियाणा के सिरसा में बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर कंपनी है। इसकी याकूजा करिश्मा देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है। इलेक्ट्रिक कार का इतना कम दाम वाकई चौकाने वाला है, क्योंकि कई मेनस्ट्रीम बाइक्स की कीमत याकूजा करिश्मा से ज्यादा है।
याकूजा करिश्मा के फीचर्स 
याकूजा करिश्मा एक 3 सीटर इलेक्ट्रिक कार है। इसका लुक और डिजाइन आपको अट्रैक्ट कर सकता है। ये इलेक्ट्रिक कार एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप, ब्रॉड ग्रिल, क्रोम डोर हैंडल, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप, पावर विंडो, बॉटल होल्डर्स जैसे फीचर्स के साथ आती है। यहां तक कि इसमें आपको सनरूफ, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, स्पीकर्स, ब्लोअर, इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसी खूबियां भी मिलेंगी।
याकूजा करिश्मा: बैटरी और रेंज
याकुजा की इलेक्ट्रिक कार में 60 वोल्ट 42 एएच बैटरी की पावर मिलती है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 50-60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इस कार को 0 से 100 फीसदी चार्ज करने में 6-7 घंटे लगेंगे। इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के लिए टाइप 2 चार्जर मिलेगा। अभी इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी शुरू नहीं हुई है।
बाइक से भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार
भारत में हीरो करिश्मा एक्सएमआर बाइक का एक्स-शोरूम प्राइस 1.79 लाख रुपये से शुरू है। आप देख सकते हैं कि याकूजा करिश्मा की कीमत मोटरसाइकिल से भी कम है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो याकुजा ईवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। जब ये कार मार्केट में उतरेगी तो लोगों के पास किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बेहतर ऑप्शन होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।