रतन टाटा दे रहे हैं पैसे कमाने का सबसे बेहतरीन मौका, इस तरह से उठाएं फायदा !
<p><strong><em>भारत के ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे, जिन्हें रतन टाटा के बारे में नहीं पता होगा। क्योंकि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में रतन टाटा को लेकर हमेशा से रिस्पेक्ट रही है। रहे भी क्यों ना, क्योंकि रतन टाटा हमारे देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक है। साथ ही, वे हर साल अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के कामों में खर्च करते हैं।</em></strong></p>
इस बार रतन टाटा ने आपको पैसे कमाने का बहुत बड़ा अवसर दिया है। 22 नवंबर को रतन टाटा की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लांच होने वाला है। यह आईपीओ इसलिए खास होने वाला है, क्योंकि अगर हम पिछले 19 से 20 सालों की बात करें तो रतन टाटा की कंपनी का कोई भी आईपीओ लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसे में काफी लोग इसको लेकर एक्साइटेड है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय हो चुका है ऐसे में आपको यह जानना चाहिए कि एक लॉट खरीदने के लिए आपको कितना पैसा इन्वेस्ट करना होगा। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
यह होगा प्राइस बेंड
डिजिटल सर्विस प्रोवाइड करवाने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीस ने 22 नवंबर को अपना आईपीओ लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस आईपीओ का प्राइज बैंड तय हो चुका है, जिसके अनुसार बताया जा रहा है कि 475 से लेकर 500 रुपए के बीच प्रति शेयर प्राइस बेंड होने वाला है। इसका आईपीओ 22 नवंबर, 2023 को ओपन हो जाएगा जो 24 नवंबर, 2023 तक चलने वाला है। इस आईपीओ में आपके लॉट का साइज 30 शेयर होने वाले हैं, जिसको अगर हम कैलकुलेट करें तो आपका न्यूनतम इन्वेस्टमेंट 14,250 रुपए के आसपास रहेगा।
कंपनी करती है यह काम
बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजी कंपनी आज से 33 साल पहले बनी थी। यह कंपनी प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विस से जुड़ी हुई है। इसके अलावा इस कंपनी का एयरोस्पेस सेक्टर में भी काम होता है, जिसको यह बखूबी निभा देती है।
What's Your Reaction?